Kalki 2898 Deepika Padukone: निर्देशक नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके सीक्वल को लेकर सुर्खियां तेज़ हो गई हैं। लेकिन इस बार फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। मेकर्स ने दीपिका को सीक्वल से हटा दिया है और इसके पीछे की वजहों को लेकर भी खुलासा कर दिया गया है।

मेकर्स का आधिकारिक स्टेटमेंट
प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा “यह घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण ‘Kalki 2898 AD’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। पहली फिल्म बनाने का अनुभव शानदार रहा, लेकिन काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया कि हम इस प्रोजेक्ट में आगे साथ नहीं बढ़ पाएंगे। ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्म एक उच्च स्तर के कमिटमेंट की मांग करती है और दुर्भाग्यवश हम उस स्तर पर नहीं आ पाए। हम दीपिका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”इस स्टेटमेंट से साफ है कि मेकर्स दीपिका के कमिटमेंट लेवल से संतुष्ट नहीं थे। फिल्म जैसे भव्य प्रोजेक्ट के लिए प्रोफेशनलिज्म की जो उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हो पाई।

दीपिका की टीम की डिमांड्स से परेशान थे मेकर्स?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका की टीम ने कई तरह की डिमांड्स रखीं थीं, जिनमें से कुछ को मेकर्स ने अनप्रोफेशनल माना।सूत्रों के अनुसार: दीपिका के साथ सेट पर 25 लोगों की टीम रहती थी। टीम के लिए फाइव स्टार होटल में रहने, खाने-पीने और परिवहन का खर्च मेकर्स से मांगा गया।दीपिका की टीम ने किसी भी तरह की फीस में कटौती या शेड्यूल बदलाव से इनकार कर दिया। उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की सख्त मांग रखी, जो फिल्म के लंबे और कठिन शेड्यूल के हिसाब से मेकर्स को मंजूर नहीं था। मेकर्स का कहना था कि फिल्म के मेल लीड प्रभास ने फीस बढ़ाने की कोई डिमांड नहीं की थी और पूरे सेटअप में सहयोग किया था, वहीं दीपिका की ओर से लगातार परेशान करने वाली शर्तें रखी जा रही थीं।
पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड चर्चा में आई है। इससे पहले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी दीपिका को अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने वहां भी शेड्यूल को लेकर कई शर्तें रखी थीं, जो प्रोड्यूसर्स को नागवार गुजरीं।
फराह खान और फिल्म इंडस्ट्री का रिएक्शन
दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड को लेकर फिल्म इंडस्ट्री बंटी नजर आई।अनुराग कश्यप, विक्रांत मैसी, काजोल और अजय देवगन जैसे सितारों ने दीपिका का समर्थन किया।वहीं फराह खान ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, “ऐसे ही तो तपकर सोना बनता है।”उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस इंडस्ट्री में मेहनत और लंबा शेड्यूल आम बात है, और 8 घंटे की शिफ्ट चाहना वास्तविकता से दूर है।
‘Kalki 2898 AD’ के सीक्वल से दीपिका पादुकोण का बाहर होना केवल एक स्टार के हटने की खबर नहीं, बल्कि एक बड़े प्रोडक्शन और स्टार के बीच प्रोफेशनलिज्म को लेकर खिंचती रेखा भी है। जहां एक ओर दीपिका की मांगें उनकी कार्यशैली और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को दर्शाती हैं, वहीं मेकर्स के लिए एक भव्य प्रोजेक्ट की डेडलाइन और समर्पण प्राथमिकता में हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती हैं और इंडस्ट्री इस फैसले पर कैसे प्रतिक्रिया देती है।











