राष्ट्रीय

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर अपने बयान के लिए मांगी माफी, कहा – “सभी माताएं पूजनीय हैं”

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आखिरकार किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला को लेकर किए गए अपने विवादित बयान पर कोर्ट में माफी मांग ली है। सोमवार को कंगना बठिंडा की अदालत में पेश हुईं और उन्होंने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था।

कंगना ने कोर्ट में कहा, “हर माता मेरे लिए पूजनीय है, चाहे वह पंजाब की हो या हिमाचल की। मैंने किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नहीं की थी, मैंने केवल एक मीम को रिपोस्ट किया था। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करती हूं।”

बुजुर्ग महिला ने दर्ज कराया था मानहानि का केस

यह मामला वर्ष 2020 के किसान आंदोलन के दौरान का है, जब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पंजाब की एक 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिला के बारे में टिप्पणी की थी। कंगना ने उस समय लिखा था कि “यह वही महिला हैं जो शाहीन बाग़ में भी नज़र आई थीं, अब 100-100 रुपए लेकर धरने में बैठी हैं।”

इस टिप्पणी के बाद पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बहादरगढ़ जंडियां की उस बुजुर्ग महिला ने अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। बयान के विरोध में किसानों और सामाजिक संगठनों ने कंगना के खिलाफ कई स्थानों पर प्रदर्शन भी किए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने पेश होने का दिया था आदेश

यह केस पिछले कुछ वर्षों से अदालत में लंबित था। कंगना रनौत ने इसे रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई थी, लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि कंगना को बठिंडा की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर कार्यवाही में सहयोग करना होगा।

कोर्ट ने माफी को लिया रिकॉर्ड पर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बठिंडा की निचली अदालत ने कंगना को 27 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया था। सोमवार को पेश होकर कंगना ने माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था। अदालत ने उनके बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है।

विवादों से घिरी रही हैं कंगना

कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। किसान आंदोलन, बॉलीवुड और राजनीतिक मुद्दों पर दिए गए उनके कई बयानों ने पहले भी विवाद खड़े किए हैं। हालांकि, इस बार कोर्ट में पेश होकर माफी मांगने से उन्होंने यह संकेत दिया है कि वे इस विवाद को सुलझाने के पक्ष में हैं।

Read More : MGNREGA Funds: मनरेगा पर बंगाल की लड़ाई जीती, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अभिषेक बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया

Thetarget365

Recent Posts

Iftaari Attack: रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर जानलेवा हमला! तलवारें लहराकर दी गालियां, पुलिस फोर्स तैनात

Iftaari Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गैंगवार और सांप्रदायिक तनाव की आहट…

3 hours ago

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप का दावा- ‘ईरान के 100 से ज्यादा जहाज डुबोए, अब हमारी चलेगी’

Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

3 hours ago

DA Hike: त्रिपुरा बजट में कर्मचारियों की लॉटरी, जानें कब से जेब में आएगा ज्यादा पैसा?

DA Hike: त्रिपुरा की राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होली और नए…

3 hours ago

Mosquito Deaths: शेर या सांप नहीं, यह नन्हा जीव है दुनिया का सबसे बड़ा कातिल, आंकड़े डरा देंगे

Mosquito Deaths: गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों का आतंक शुरू हो…

5 hours ago

This website uses cookies.