ताज़ा खबर

Kangana Attacks Rahul: कंगना रनोट का राहुल गांधी पर तीखा वार, अस्थिरता और आतंक की साजिशों का लगाया आरोप

Kangana Attacks Rahul:  मंडी से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कंगना ने राहुल गांधी पर देशविरोधी मानसिकता और राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की साजिशों का आरोप लगाया।

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में देश के लोकतांत्रिक ढांचे और चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हमेशा देश को शर्मसार करने वाले बयान देते हैं। वो सुबह आंखें मलते-मलते उठते हैं और कुछ भी पोस्ट कर देते हैं। उन्हें ये तक पता नहीं कि विश्व में लोकतंत्र की क्या दिशा है।”

राहुल गांधी की X (ट्विटर) पोस्ट बनी विवाद की वजह

दरअसल, राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह एक पोस्ट में चुनावों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लिखा –”चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।”इसके साथ उन्होंने 36 सेकेंड का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वोटर डाटा में छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। एक अन्य पोस्ट में राहुल ने लिखा, “Gen Z लोकतंत्र बचाएगा, संविधान की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा।”

“राहुल की करतूतें नहीं रुकीं तो देश से निकाले जाएंगे”

कंगना ने इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राहुल गांधी नेपाल मॉडल की बात करते हैं लेकिन उन्हें यह समझ नहीं कि वहां जनता ने वंशवाद को खत्म कर लोकतंत्र स्थापित किया है। अगर राहुल गांधी की ये करतूतें जारी रहीं तो उन्हें देश से बाहर निकालना पड़ेगा।”उन्होंने कहा कि राहुल पहले भी अमेरिका जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा चुके हैं। “ऐसी इंटरनेशनल साजिशों का हिस्सा बनना राष्ट्रविरोधी है,” कंगना ने जोड़ा।

आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कंगना

राजनीतिक बयानबाजी के बीच कंगना कुल्लू में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर रही हैं। उन्होंने ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया और फिर लग वैली के दड़का गांव व मणिकर्ण घाटी के चील मोड़ पर प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं।24 से 30 अगस्त के बीच भारी बारिश से कुल्लू में जबरदस्त तबाही हुई थी। अब सांसद के रूप में यह कंगना की पहली आपदा क्षेत्र की यात्रा है।

कंगना रनोट और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग ने देश की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उठते आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आम जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस विवाद के अगले अध्याय पर टिकी है।

Read More: Jubeen Garg Death: बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन, असम और संगीत जगत में शोक की लहर

Thetarget365

Recent Posts

Operation Prahar: रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 75 टन अवैध कबाड़ के साथ तीन ट्रक जब्त, माफियाओं में हड़कंप

Operation Prahar: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत संगठित अपराध…

2 minutes ago

Nigeria Bomb Blast: नाइजीरिया के मैदुगुरी में भीषण बम धमाके, अस्पताल और बाजारों में मची तबाही, 10 की मौत और 200 से ज्यादा घायल

Nigeria Bomb Blast: नाइजीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में स्थित बोर्नो राज्य सोमवार की रात…

5 minutes ago

LPG Shortage: जालना में एलपीजी किल्लत के बीच बड़ी लूट, गैस एजेंसी के गोदाम से 110 सिलेंडर चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

LPG Shortage:  मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच भारत…

20 minutes ago

CG Vidhan Sabha Gherao: रायपुर में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या विधानसभा तक पहुँच पाएंगे कार्यकर्ता?

CG Vidhan Sabha Gherao: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की गवाह…

25 minutes ago

Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा में आधी रात को पलटा पासा, एक वोट ने तय किया राज्यसभा का विजेता

Haryana Rajya Sabha Result: हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार का दिन किसी…

29 minutes ago

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार धमाका, MCX पर सोना 1.56 लाख और चांदी 2.61 लाख के पार

Gold-Silver Prices:  कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन यानी मंगलवार, 17 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा…

32 minutes ago

This website uses cookies.