Jubeen Garg Death: सिंगापुर में एक दुखद हादसे में प्रसिद्ध बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। 52 वर्षीय जुबीन गर्ग “नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल” में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे थे, जहां 20 और 21 सितंबर को उनका प्रदर्शन निर्धारित था। लेकिन एक स्कूबा डाइविंग दुर्घटना ने देश के इस लोकप्रिय कलाकार की जीवन-यात्रा को अचानक समाप्त कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे थे। उन्हें समुद्र से निकालकर तुरंत CPR दिया गया और सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे ICU में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के प्रतिनिधि अनुज कुमार बोरुआह ने NDTV से बात करते हुए इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “यह गहरा दुखद है कि जुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहे। स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। तुरंत CPR देकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”
असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,”असम ने न केवल अपनी आवाज़, बल्कि अपनी धड़कन खो दी है। जुबीन दा केवल गायक नहीं थे, वे असम और राष्ट्र की शान थे। उनकी आवाज़ में असम की संस्कृति, भावनाएं और आत्मा झलकती थीं।”उनके शब्दों में दर्द और गर्व दोनों साफ़ झलकता है “उनकी संगीत यात्रा ने कई पीढ़ियों को खुशी, सुकून और पहचान दी। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। जुबीन दा की आत्मा को शांति मिले, और उनका संगीत हमें सदैव प्रेरित करता रहे।”
जुबीन गर्ग ने 16 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी थी कि वे सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने वाले हैं। यह पोस्ट अब उनके प्रशंसकों के लिए अंतिम स्मृति बन गया है।
जुबीन गर्ग ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में, बल्कि असमिया, बंगाली, तमिल और तेलुगु संगीत में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। ‘या अली’ (फिल्म: गैंगस्टर), ‘दिल तू ही बता’, और कई हिट गानों के जरिए उन्होंने लाखों दिलों को छुआ। वे एक बहुआयामी कलाकार थे – गायक, संगीतकार, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
Beat The Heat : मई की चिलचिलाती धूप और चढ़ते पारे के बीच सीलिंग फैन,…
WB Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक बिसात पर 2026 का विधानसभा चुनाव…
Hypersonic Missile : बदलते वैश्विक परिवेश और युद्ध के आधुनिक तौर-तरीकों को देखते हुए भारत…
Jyeshtha Month 2026 : हिंदू पंचांग के तीसरे महीने 'ज्येष्ठ' का आगाज आज, 2 मई…
US Cuba Invasion : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अक्सर विवादास्पद बयानों के…
Health Benefits : भारतीय आयुर्वेद में कच्ची हल्दी को केवल एक मसाला नहीं, बल्कि एक…
This website uses cookies.