Karnataka Politics
Karnataka Politics : कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की पूरी तैयारी हो चुकी है। मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल सुबह 10:30 बजे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय भी मांग लिया है। सूत्रों के मुताबिक, अब डीके शिवकुमार का कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनना पूरी तरह तय माना जा रहा है। वह आगामी 30 मई को नए सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इस बड़े राजनीतिक उलटफेर से पहले मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ कर्नाटक के शीर्ष नेताओं की दिनभर मैराथन बैठक चली, जिसमें यह अंतिम फैसला लिया गया।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुई इस अहम बैठक के दौरान आलाकमान ने सिद्धारमैया को स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया। खबर तो यह भी है कि राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के दौरान सिद्धारमैया से उनकी राय तक नहीं पूछी गई थी। उन्हें पार्टी की तरफ से सिर्फ ‘स्टेप डाउन’ यानी पद छोड़ने के लिए कह दिया गया था। आलाकमान ने उनसे कहा था कि वे इस फैसले पर विचार कर लें और अपनी अंतिम प्रतिक्रिया के सी वेणुगोपाल को बता दें। इसके बाद ही सिद्धारमैया ने कल इस्तीफा देने का मन बनाया है।
मुख्यमंत्री पद छोड़ने की खबरों के बीच यह भी साफ हो गया है कि सिद्धारमैया फिलहाल दिल्ली की राजनीति में जाने के मूड में नहीं हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान उन्हें केंद्र की राजनीति में लाना चाहता था, लेकिन सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने की इच्छा नहीं जताई है। बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार जैसे दिग्गज नेता शामिल थे, जहां इस पूरी पटकथा को अंतिम रूप दिया गया।
डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो कर्नाटक में इस बार कांग्रेस पार्टी तीन डिप्टी सीएम (उपमुख्यमंत्री) बना सकती है। इसके जरिए पार्टी राज्य में अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक या महिला वर्ग के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेगी। संभावित उपमुख्यमंत्रियों की रेस में कई बड़े नाम चल रहे हैं। दलित कोटे से जी. परमेश्वर या प्रियांक खरगे का नाम आगे है, जबकि ओबीसी वर्ग से यतीन्द्र का नाम चर्चा में है। वहीं, लिंगायत समुदाय से एमबी पाटिल या ईश्वर खंड्रे और अल्पसंख्यक कोटे से केजे जॉर्ज, यूटी खादर या ज़मीर अहमद खान के नामों पर विचार किया जा रहा है।
कर्नाटक सरकार में इस बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच राज्य के लघु सिंचाई मंत्री एन. एस. बोसराजू का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में जो कुछ भी होगा और जैसा भी बदलाव होगा, वह सब कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगा। डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर केवल कैबिनेट में ही फेरबदल किया जाएगा, इसका अंतिम फैसला दिल्ली से ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि कल तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी, लेकिन शपथ ग्रहण का मुहूर्त फिक्स हुआ है या नहीं, इसके बारे में वे अभी कुछ नहीं कह सकते।
Uttar Pradesh Crime : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद कस्बे से एक ऐसा…
Rajnandgaon Fraud : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर…
Raipur Delhi Flight : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के…
Former TMC MLA Arrested : उत्तर प्रदेश के संगम शहर प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और…
IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले का इंतजार कर…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में उस…
This website uses cookies.