‘डा. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक

अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग द्वारा कृषि कार्य में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले किसानों से प्रति वर्ष की भांति वर्ष 2024-25 के ‘डा. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप कृषकों को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया जाता है। पुरस्कार हेतु किसान आवेदन पत्र उप संचालक कृषि अंबिकापुर व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर 31 अगस्त 2024 के पूर्व जमा कर सकते हैं। पुरस्कार में सम्मिलित होने वाले किसानों को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है, ऐसे किसान जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि एवं न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि आधारित हो, कृषक फसल विविधीकरण व आधुनिक तकनीकियों का उपयोग करता हो। कृषक के चयन हेतु निर्धारित प्रपत्र व आवश्यक मापदण्ड तथा आवश्यक शर्तें विभाग की अधिकारिक वेबसाईट https://agriportal.cg.nic.in/PortHit/ से भी सीधे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए जिले में कार्यालय उप संचालक कृषि के साथ विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 निर्धारित किया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Yogendra Yadav : योगेंद्र यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, चुनावी जीत को बताया देश का सभ्यतागत संघर्ष

Yogendra Yadav :  स्वराज इंडिया के संस्थापक और प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने हालिया…

4 minutes ago

Weather Alert : 14 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Weather Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत सहित देश…

9 minutes ago

Benefits of Soaked Dates : खाली पेट भीगे खजूर खाने के फायदे, एनीमिया से लेकर कब्ज तक में असरदार

Benefits of Soaked Dates : स्वस्थ जीवनशैली की तलाश में हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स की…

2 hours ago

Adhik Maas 2026 : 17 मई से बंद हो जाएंगे शहनाई के सुर, जानें क्यों शुरू हो रहा मलमास?

Adhik Maas 2026 : हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में समय की गणना अत्यंत वैज्ञानिक…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal : बुधवार को होगा इन 4 राशियों का भाग्योदय, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Aaj Ka Rashifal 06 May 2026: आज का दिन ग्रहों की एक नई और ऊर्जावान…

4 hours ago

Vat Savitri Vrat 2026 : 15 या 16 मई? जानें वट सावित्री व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2026 : सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है,…

4 hours ago

This website uses cookies.