Lawrence Bishnoi Canada : कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग ज़ोर पकड़ रही है। अब अल्बर्टा प्रांत की सरकार ने इस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की अपील की है। सरकार ने आरोप लगाया है कि यह गिरोह देश में हिंसा, टारगेट किलिंग और ड्रग्स की तस्करी जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे रहा है।
अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ और पब्लिक सेफ्टी व इमरजेंसी सर्विस मंत्री माइक एलिस ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग देश में “खतरनाक गतिविधियां चला रहा है, जिसकी वजह से कनाडाई समाज में डर और असुरक्षा का माहौल बना है।” उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क है, जिसकी गतिविधियां केवल भारत तक सीमित नहीं हैं। इस गैंग की मौजूदगी कनाडा, भारत सहित कई देशों में है और इसके नेटवर्क का उपयोग कर हत्याएं, वसूली, आगजनी और नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है।
इससे पहले ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत ने भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित करने की सिफारिश की थी। वहां की सरकार ने कहा था कि अगर इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए तो जांच एजेंसियों को इससे जुड़े अपराधियों पर कार्रवाई करने में अधिक कानूनी अधिकार मिलेंगे और गैंग पर लगाम कसना आसान हो जाएगा।
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख डेविड एबी ने जानकारी दी थी कि गैंग के कारण गोलीबारी, जबरन वसूली और संपत्तियों को आग लगाने जैसे गंभीर अपराध सामने आए हैं। ये घटनाएं सिर्फ वैंकूवर या ब्रिटिश कोलंबिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एडमॉन्टन, ब्रैम्पटन और टोरंटो जैसे शहरों में भी इसकी गतिविधियां पाई गई हैं।
अल्बर्टा प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस गैंग की गतिविधियां हर दिन तेज होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “यह गिरोह न तो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परवाह करता है, और न ही उनके अस्तित्व को स्वीकार करता है। ऐसे तत्वों का कनाडा में कोई स्थान नहीं होना चाहिए।”
स्मिथ ने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों के कारण दक्षिण एशियाई समुदाय में भय व्याप्त है। “हम ऐसे संगठनों को अपने लोगों को निशाना बनाने और डराने की अनुमति नहीं देंगे। हमारा संकल्प है कि हम हर कनाडाई नागरिक को सुरक्षित महसूस कराएं।” उन्होंने सरकार की ओर से सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई।
डेनियल स्मिथ और माइक एलिस ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से आग्रह किया कि वह इस मामले को गंभीरता से लें और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संप्रभुता और सामाजिक स्थायित्व का सवाल है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कनाडा में उठती आवाज़ यह दिखाती है कि अब अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट्स के खिलाफ एक संगठित और वैश्विक रणनीति की जरूरत है। अगर समय रहते ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह वैश्विक शांति और कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है। कनाडा में इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग से भारत के प्रयासों को भी अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलने की उम्मीद है।
Ali Larijani death: मध्य पूर्व के युद्ध के मैदान से एक बेहद चौंकाने वाली खबर…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली…
KC Tyagi Resigns: बिहार की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जनता दल…
Masoud Pezeshkian: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल…
Iran Israel War: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच जारी संघर्ष अब…
Lok Sabha: भारतीय संसद के निचले सदन, लोकसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
This website uses cookies.