रामानुजगंज @thetarget365 बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रह रहे 22 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई। जांच में इन व्यक्तियों के पास निवास से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ BNSS की धारा 128 के तहत कार्यवाही कर सभी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
जानकारी अनुसार, पुलिस द्वारा छेड़े गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर क्षेत्र से बाहर करना और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। साथ ही मकान मालिकों, ढाबा संचालकों, होटलों और धर्मशाला प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति उनके यहां निवास कर रहा है तो उसकी पूरी जानकारी तुरंत थाना रामानुजगंज को दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में थाना रामानुजगंज से उप निरीक्षक निर्मल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक अतुल दुबे, शिव शरण पैकरा, प्रधान आरक्षक मायापति, अजेश, राजवाड़े, बसंत आरक्षक जगमोहन, नागेश्वर, कैलाश, रयामलाल, संदीप, रामहरी व अन्य स्टाप शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ झारखंड का सरहदी थाना रामानुजगंज में संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रामानुजगंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी व अनुविभागीय अधिकारी याक़ूब मेनन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामानुजगंज निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर विशेष टीमों का गठन कर थाना रामानुजगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग कार्यवाही की गई।
पुलिस की अपील
रामानुजगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना अनुमति के निवास कर रहा हो या किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…
Kailash Kher Kedarnath : पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…
Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…
Tomato Farming Profit : आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…
Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…
This website uses cookies.