BJP MLA Controversy : मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने हाल ही में दिया गया विवादित बयान राजनीतिक सुर्खियों में छा गया है। उन्होंने कहा कि देश में नेपाल जैसे हालात बन सकते हैं और कहीं गृह युद्ध छिड़ न जाए। उन्होंने कलेक्टर से 18 से 30 साल के युवाओं के लिए आवश्यक मिलिट्री ट्रेनिंग का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजने की मांग भी की है। इस बयान ने राजनीति में गरमा गर्मी पैदा कर दी है।
गुना के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोलते हुए पन्नालाल शाक्य ने कहा, “लंका में आग लग गई, बांग्लादेश में तख्तापलट हो चुका है, अफगानिस्तान की हालत खराब है और पाकिस्तान में आतंकवादियों की फौज बन रही है। नेपाल भी बर्बाद हो चुका है। अब सारी निगाहें भारत पर टिकी हैं। अगर हमने युवाओं को तैयार नहीं किया तो देश में गृह युद्ध छिड़ सकता है।”
उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जब वहां 12 हजार छात्र और 1200 शिक्षक थे, तब केवल 11 लोगों ने उसे जलाकर खाक कर दिया, और कोई उसे बचाने नहीं आया। इसी तरह की स्थिति भारत में भी बन सकती है, इसलिए युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देना जरूरी है।
विधायक ने कलेक्टर से कहा, “स्कूटी जैसे साधारण साधनों को भी बचाने के लिए हमारे अंदर शक्ति होनी चाहिए। सीमा की सुरक्षा के साथ ही अंदर की सुरक्षा भी जरूरी है। जैसे सोमनाथ मंदिर में आग लगी थी, वहां के भक्त भरोसे में थे कि भगवान भोलेनाथ बचा लेंगे, लेकिन हमें अपने आप भी सावधान रहना होगा।”
पन्नालाल शाक्य के इस बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी विधायक का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा भी है। कांग्रेस ने इसे भारतीय सेना और लोकतांत्रिक तंत्र का अपमान करार दिया है और निंदा की है।
यह विवाद ऐसे समय में उठा है जब महाराष्ट्र के शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने विपक्षी नेता संजय राउत पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। राउत ने नेपाल की स्थिति का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसके बाद उनकी भी आलोचना हुई थी।
बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य पहले भी कई विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने पहले कहा था कि “अगर लड़कियां बॉयफ्रेंड बनाना छोड़ दें तो अत्याचार रुक जाएंगे।” साथ ही उन्होंने महिलाओं के बारे में भी विवादित टिप्पणी की थी कि महिलाएं बांझ रहें लेकिन ऐसे बच्चे न जन्में जो समाज में विकृति फैलाएं।
पन्नालाल शाक्य के हालिया बयान ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भारी बहस को जन्म दिया है। देश की एकता और सुरक्षा को लेकर ऐसे बयान हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं। वहीं, विपक्षी दल इस बयान को सत्ताधारी पार्टी की विचारधारा के प्रति एक चेतावनी भी मान रहे हैं।
Commercial LPG Quota: देश की ऊर्जा सुरक्षा और रसोई गैस वितरण प्रणाली को लेकर सरकार…
Ali Larijani Photo: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान से एक हृदयविदारक और…
Kerala Election 2026: केरल की राजनीति में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां…
Bilaspur Suicide: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई…
Surajpur Police: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध कोयला कारोबार और खदानों से होने वाली…
WB Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग…
This website uses cookies.