खेल

Lionel Messi India Visit: मेसी कब, कहाँ और किस इवेंट में शामिल होंगे? भारत दौरे की पूरी जानकारी

Lionel Messi India Visit: अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी जल्द ही भारत आने वाले हैं। भारतीय फ़ुटबॉल प्रेमियों में मेसी की एक झलक पाने का ज़बरदस्त उत्साह है। मेसी का यह तीन दिवसीय दौरा ‘GOAT India Tour’ नाम दिया गया है, जिसके दौरान वह 13 से 15 दिसंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे।

Lionel Messi India Visit: मेसी के साथ सुआरेज़ और डे पॉल भी होंगे शामिल

मेसी के इस टूर में कई बड़ी हस्तियों से मुलाकातें तय हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, और देश के कई मुख्यमंत्री शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस इवेंट में उनके पुराने साथी और सुपरस्टार फ़ुटबॉलर लुइस सुआरेज़ और विश्व कप विजेता रोड्रिगो डे पॉल भी उनके साथ रहेंगे, जिससे यह दौरा फ़ुटबॉल प्रेमियों के लिए और भी ख़ास बन गया है। मेसी साल 2011 के बाद पहली बार भारत आ रहे हैं।

Lionel Messi India Visit: मेसी के तीन दिवसीय भारत दौरे का शेड्यूल

मेसी अमेरिका के मियामी से आ रहे हैं और जेट लैग को मैनेज करने के लिए दुबई में रुकने के बाद, शनिवार 13 दिसंबर की रात 1:30 बजे कोलकाता पहुँचेंगे।

तारीख शहर समय कार्यक्रम
13 दिसंबर कोलकाता 1:30 am कोलकाता में लैंडिंग
9:30–10:30 am फ़ैंस के साथ मीट-एंड-ग्रीट
11:30 am शाहरुख खान का युवा भारती में आगमन
12:00–12:30 pm फ्रेंडली फुटबॉल मैच
13 दिसंबर हैदराबाद 7:00 pm मेसी vs रेवंत रेड्डी फ्रेंडली मैच (राजीव गांधी स्टेडियम)
शाम म्यूज़िकल कॉन्सर्ट और सेलिब्रेशन नाइट
14 दिसंबर मुंबई 3:30 pm CCI में पैडल कप में भागीदारी
5:00 pm वानखेड़े स्टेडियम में प्रोग्राम + चैरिटी फैशन शो
15 दिसंबर नई दिल्ली सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात
1:30 pm अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम

हैदराबाद में सीएम के साथ खेलेंगे फ्रेंडली मैच

अपने व्यस्त शेड्यूल के तहत मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता के बाद हैदराबाद जाएँगे। यहाँ के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वह एक विशेष फ्रेंडली मैच खेलेंगे, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी उनके साथ खेलेंगे। इस मैच के बाद शाम को मेसी के सम्मान में एक म्यूज़िकल कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया गया है।

टिकट और मूल्य निर्धारण

मेसी इंडिया टूर के लिए टिकट जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध होंगे, जहाँ फ़ैंस अपने शहर में हो रहे इवेंट के टिकट ख़रीद सकते हैं। ज़्यादातर शहरों में टिकट की क़ीमत ₹4,500 के आसपास रखी गई है, जबकि मुंबई में शुरुआती टिकट की क़ीमत ₹8,250 है, जो इवेंट के प्रति भारी उत्साह को दर्शाता है।

Read More: National Bird Killing: किसान ने 18 मोरों को क्यों दिया जहर? पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Thetarget365

Recent Posts

72 घंटे बाद FIR: अंबिकापुर अग्निकांड में मुकेश-प्रवीण अग्रवाल पर केस, अवैध पटाखा भंडारण पर उठे सवाल !

Ambikapur News : शहर के राम मंदिर रोड स्थित बहुचर्चित मुकेश पटाखा एवं प्लास्टिक गोदाम…

1 hour ago

Govt Jobs 2026 : SSC स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Govt Jobs 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे…

1 hour ago

Sandalwood Farming : एक पेड़ और लाखों की कमाई! जानें कैसे चंदन की खेती आपको बनाएगी मालामाल

Sandalwood Farming :  अगर आप भी खेती को आज के दौर में कम कमाई वाला…

2 hours ago

Mann Ki Baat : डिजिटल जनगणना से बदलेगी देश की सूरत! मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन…

2 hours ago

Swiss Air Delhi Airport Fire : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ के दौरान स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग

Swiss Air Delhi Airport Fire : देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago

Anemia and Dementia Link : एनीमिया और डिमेंशिया का गहरा नाता, खून की कमी बढ़ा सकती है याददाश्त खोने का खतरा

Anemia and Dementia Link : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के कारण…

3 hours ago

This website uses cookies.