मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर निकाला 2.18 लाख रुपये का लोन, आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

अंबिकापुर (thetarget365)। मृत व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक से लोन निकाल गबन करने के मामले में लखनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृत व्यक्ति के नाम पर खाता खुलवाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से लोन लेकर धोखाधड़ी की। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

जानकारी अनुसार रामअवतार आ. रामचरण ने 08 जुलाई को थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ग्राम खुटिया, थाना उदयपुर में पैतृक संपत्ति है, जिस पर वह कृषि कार्य करता है। वर्ष 2019-20 में जमीन संबंधी दस्तावेज बी-01 निकालने के दौरान उसे अपने पैतृक जमीन में पिता रामचरण के नाम से 02 लाख 18 हजार रुपये का लोन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा लखनपुर से होने एवं उक्त जमीन के 20/12/14 से बैंक में बंधक होने की जानकारी मिली। लोन की रकम उसके पिता की मौत वर्ष 2008 में होने के बाद 2014 में लिया गया है। इस संबंध में जानकारी लेने व ऋण प्राप्त करने के लिए लगाए गए दस्तावेज का अवलोकन करने पर पता चला कि बलराम आ. पलटू राम निवासी मुटकी उदयपुर, बैंक में अपना नाम रामचरण पिता दखल निवासी मुटकी उदयपुर बताकर उसके स्वर्गीय पिता के नाम से जमीन पर लोन प्राप्त किया है। मामले में पुलिस ने पाया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से मृत रामचरण के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपना फोटो लगाकर 02 लाख 18 हजार रुपये का केसीसी बैंक लोन उक्त जमीन से प्राप्त कर गबन किया है। मामले में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर धारा 419, 420, 467, 468, 471, 201, 34 भादंसं कायम कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। विवेचना दौरान पुलिस टीम ने आरोपी बलराम बसोर आ. पलटू राम बसोर 40 वर्ष निवासी ग्राम मुटकी, वर्तमान ठिकाना जयनगर फोकटपारा को लगातार पता-तलाश करते मुखबिर से मिली सूचना पर जयनगर क्षेत्र से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक रामचरण का फर्जी हस्ताक्षर कर एवं कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंक लोन निकालना स्वीकार किया। आरोपी के पास पुलिस ने 5 हजार रुपये जप्त किया है, शेष रकम को खाने-पीने में खर्च कर देना बताया।

thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

2 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

2 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

2 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

3 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

3 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

4 hours ago

This website uses cookies.