पागल श्वान ने जख्मी किया छात्रा को, स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर नदारद मिले चिकित्सक व स्टाफ नर्सेस

प्रतापपुर @thetarget365 सूरजपुर जिला अंतर्गत प्रतापपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर बरती जा रही लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में अब प्रतापपुर क्षेत्र के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवटी में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के प्रायः नदारद रहने का मामला सामने आया है। जहां पागल श्वान के काटे जाने से जख्मी हुई एक छात्रा को जब उपचार के लिए ले जाया गया तो ड्यूटी में लगाए गए चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का कोई अता पता नहीं था।

जानकारी अनुसार रेवटी क्षेत्र से लगे गोवर्धनपुर व शिवरी में पागल हो चुका एक श्वान क‌ई दिनों से आतंक मचा रहा है। श्वान द्वारा अब तक क‌ई लोगों को काट कर जख्मी किया जा चुका है। मंगलवार को भी कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा चांद वर्मा पिता बबलू वर्मा 14 वर्ष निवासी गोवर्धनपुर घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में इस पागल श्वान ने छात्रा पर हमला करते हुए उसके पैर को काट कर जख्मी कर दिया। घबराई हुई छात्रा किसी तरह से भागते हुए पास में ही स्थित महाशक्ति आश्रम के संस्थापक रुद्र महाराज के पास पहुंची तो वे तत्काल उसे अपने वाहन में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवटी लेकर पहुंचे तो वहां एक महिला सफाईकर्मी के अलावा न तो कोई चिकित्सक मिला और न कोई स्वास्थ्यकर्मी। जिस समय छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था उस समय 10 बजकर 30 मिनट हुए थे। जबकि स्वास्थ्य केंद्र के खुलने का समय 10 बजे का है। इसके बावजूद चिकित्सक व स्टाफ नर्सेस अपने-अपने ड्यूटी रूम से नदारद थे। जानकारी मिलने के बाद 11 बजकर 30 मिनट पर चिकित्सक व स्टाफ नर्सेस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तब कहीं जाकर श्वान के काटे जाने से जख्मी हुई छात्रा का उपचार हो सका। सामान्य या पागल श्वान के काटे जाने से इंसान के शरीर में जहर फैलने लगता है। ऐसे में तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है। इसके बावजूद छात्रा के समय से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद भी उसे एक घंटा विलंब से उपचार मिला।

देखें वीडियो 👇

https://www.instagram.com/reel/C-VUkS7Ss2U/?igsh=cTMyMTFvNm44ZjZ5

मामले को लेकर रुद्र महाराज द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो भी बनाया गया है जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के अंदर एक महिला सफाईकर्मी के अलावा अन्य कोई स्टाफ नजर नहीं आ रहा। वीडियो में मौसमी बीमारियों का उपचार कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मरीजों द्वारा भी बताया जा रहा है कि यहां चिकित्सक व स्टाफ नर्सेस के आने का कोई समय नहीं है। मनमानी राज चल रहा है। सोमवार को भी वे अपना उपचार कराने पहुंचे थे पर उस दिन भी स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक व स्टाफ नर्सेस नदारद थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेवटी के सभी स्टाफ स्थानीय निवासी हैं। इसी बात का फायदा उठाकर अपनी मर्जी के हिसाब से ड्यूटी करने आते हैं।

thetarget365

Recent Posts

Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला: अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसीन, जानें पूरी योजना

Middle East Crisis:  मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…

7 hours ago

MI vs KKR : मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता पहला मैच और सबसे बड़ा चेज

MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…

7 hours ago

Pratapgarh Press Club : प्रतापगढ़ प्रेस क्लब में नया इतिहास: निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और महामंत्री, जानें पूरी लिस्ट

Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…

8 hours ago

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं में ऑनर किलिंग, पिता ने अपनी ही बेटी को हथौड़े से मारा

Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…

8 hours ago

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे हुए चोटिल, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली KKR की कप्तानी; क्रिकेट जगत हैरान!

IPL 2026:  आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…

8 hours ago

Tamil Nadu Election 2026 : DMK का ‘सुपरस्टार’ घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन और ₹2000 मासिक सहायता का वादा

Tamil Nadu Election 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…

9 hours ago

This website uses cookies.