छत्तीसगढ़

साड़ी खरीद घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन

Ambikapur News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीद में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले को लेकर सरगुजा जिला महिला कांग्रेस ने सोमवार को घड़ी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य में लगभग 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीद में करीब 9.7 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई इस खरीद में गुणवत्ता हीन साड़ियों की आपूर्ति की गई। आरोपों के अनुसार, जहां 5.5 से 6.3 मीटर लंबाई की साड़ियों की आपूर्ति की जानी थी, वहीं केवल 5 मीटर लंबाई की साड़ियाँ वितरित की गईं। साथ ही, बाजार में 200 से 250 रुपये में उपलब्ध साड़ियों को 500 रुपये की दर से खरीदे जाने का भी आरोप लगाया गया है।

यह विरोध प्रदर्शन महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती सीमा सोनी और ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती अनिमा केरकेट्टा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने “साड़ी चोरी बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए मंत्री के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

शहर अध्यक्ष सीमा सोनी ने मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि, “एक महिला मंत्री होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऐसी साड़ियाँ दी गई हैं जो पोंछा लगाने लायक भी नहीं हैं। साड़ी इतनी छोटी है कि उसमें पल्लू तक पूरा नहीं पड़ता।” उन्होंने मुख्यमंत्री से मंत्री को बर्खास्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

वहीं, ग्रामीण अध्यक्ष अनिमा केरकेट्टा ने कहा कि सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करने वाली मंत्री पर लगातार भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। “इतने गंभीर आरोपों के बावजूद मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें पद पर बनाए रखना दुर्भाग्यपूर्ण है,” उन्होंने कहा।

पुतला दहन कार्यक्रम में संध्या रवानी, गीता प्रजापति, निमन राशि एक्का, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, हीरो बड़ा, मालती सिंह, प्रीति सिंह, सरला राय, संगीता मिंज, चित्रा मिश्रा, रूबी जैन, श्रीमती मोमिना, अनुराधा सिंह, अंजू, ममता सिंह, एंजेला केरकेट्टा, सपना सिंह, अनिता सिन्हा, रश्मी सोनी, रंजू सिंह और एलिना सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तथा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Success Story : पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि

Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…

60 minutes ago

अंबिकापुर में एक्सपायरी सामान पर बड़ी कार्रवाई, 2 लाख से अधिक का माल जब्त

Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…

1 hour ago

Nosebleed in Summer : नकसीर फूटने पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें बचाव के सही तरीके

Nosebleed in Summer :  गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…

3 hours ago

Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…

3 hours ago

India US Relations : सांस्कृतिक विरासत की घर वापसी, अमेरिका ने भारत को लौटाईं 657 बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियां

India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…

3 hours ago

Diljit Dosanjh Vancouver : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में क्यों घुसे खालिस्तानी? वैंकूवर में मची भारी अफरा-तफरी

Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…

4 hours ago

This website uses cookies.