Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ऐसा विवादित बयान दिया, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब महुआ मोइत्रा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए इसे “मुहावरे की गलतफहमी” बताया है।
महुआ मोइत्रा ने अपने भाषण में कहा था:”अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए क्योंकि वह अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने में नाकाम रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि गृह मंत्री सिर्फ घुसपैठियों की बात कर रहे हैं, लेकिन भारतीय सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। महुआ ने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 15 अगस्त को घुसपैठ का मुद्दा उठाया, उस वक्त अमित शाह आगे की पंक्ति में बैठकर सिर्फ ताली बजा रहे थे।इस बयान के सामने आने के बाद कई बीजेपी नेताओं ने इसे उकसाने वाला और आपत्तिजनक बताया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई।
महुआ मोइत्रा की सफाई: “Idioms don’t mean violence”विवाद बढ़ने पर महुआ मोइत्रा ने ट्विटर (X) पर सफाई देते हुए कहा:“Idiots don’t understand idioms – मूर्ख लोग मुहावरों को नहीं समझते।” उन्होंने समझाया कि उनके बयान का अर्थ शाब्दिक नहीं बल्कि मुहावरेदार था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे चुनाव परिणामों के बाद विदेशी मीडिया ने लिखा था “heads will roll”, तो इसका मतलब यह नहीं कि किसी का सच में सिर काटा जाएगा, बल्कि राजनीतिक जवाबदेही तय करने की बात होती है। महुआ ने आगे कहा कि बंगाली में यह एक आम कहावत है “इतनी शर्मिंदगी हुई कि सिर खुद झुक गया।” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया और राजनीतिक मकसद से फैलाया गया।
बीजेपी ने इस बयान को सीधा “हेट स्पीच” और हिंसा के लिए उकसावा बताया है।कुछ विपक्षी नेताओं ने भी महुआ के शब्दों को “अत्यधिक उग्र और अनुचित” करार दिया है।वहीं, TMC का कहना है कि महुआ के बयान को गलत समझा गया और भाजपा इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
महुआ मोइत्रा के इस बयान ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राजनीतिक विमर्श की भाषा कितनी मर्यादित होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने सफाई में इसे “मुहावरा” बताया है, लेकिन सार्वजनिक मंच से इस तरह की आक्रामक भाषा को लेकर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
अब देखना यह होगा कि क्या उनकी यह सफाई कानूनी कार्रवाई से राहत दिला पाएगी या विवाद और गहराता है।
Read More : SCO Summit 2025: आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए 22 देश, भारत ने BRI का किया विरोध, संयुक्त घोषणा पत्र जारी
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.