Thetarget365

Mainpat BJP event : मैनपाट में चिंतन शिविर की तैयारियां तेज, लेकिन एजेंसी को लेकर उठे सवाल

Mainpat BJP event: सरगुजा जिले के पर्यटन नगरी मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस हाईप्रोफाइल आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है। शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे और समापन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रहेगी। इस बड़े राजनीतिक आयोजन को लेकर मैनपाट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान आम सैलानियों के लिए मैनपाट लगभग बंद रहेगा ताकि सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए।

इस चिंतन शिविर को लेकर जो सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है वह है शिविर की व्यवस्थाओं का जिम्मा एक ऐसी एजेंसी को सौंपा जाना, जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भारी विवादों में घिर चुकी है। मेसर्स व्यापक इंटरप्राइजेज नामक एजेंसी को भाजपा के इस बड़े आयोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

एजेंसी पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

यह वही एजेंसी है जिसपर कांग्रेस शासनकाल में 2023 में “बोरे-बासी” कार्यक्रम में 8 करोड़ रुपये की अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उस समय इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया था और इसे भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बताया था। अब वही एजेंसी भाजपा के शिविर की मेजबानी करेगी, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के समय 2023 में ‘बोरे-बासी’ कार्यक्रम के लिए मेसर्स व्यापक इंटरप्राइजेज को बिना टेंडर और कोटेशन के महज 8 घंटे के भीतर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। 29 अप्रैल 2023 तक कार्यक्रम के सारे कार्य पूरे करने को कहा गया था और इसके बाद मात्र 15 मई को बिल लगाकर 16 जून तक टीडीएस और जीएसटी कटौती के बाद पूरे 8.04 करोड़ रुपये का भुगतान एजेंसी को कर दिया गया था। इस पूरे मामले ने उस समय राजनीतिक तूल पकड़ा था और जांच समिति भी गठित की गई थी।

इस पृष्ठभूमि में भाजपा का इस एजेंसी को चिंतन शिविर का जिम्मा देना खुद भाजपा के पुराने आरोपों के विपरीत माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस शिविर के आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं भाजपा द्वारा ही की जा रही हैं और भुगतान भी पार्टी फंड से ही किया जाएगा।

शिविर के व्यवस्था प्रभारी अखिलेश सोनी ने जानकारी दी कि टेंट और अन्य व्यवस्थाएं बाहरी एजेंसी से ली गई हैं जबकि कैटरिंग का काम उमेश गुप्ता को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ भाजपा का आयोजन है, इसलिए पूरी जवाबदेही भाजपा की ही रहेगी।

संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे

इस शिविर में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर के दौरान प्रदेश की राजनीतिक दिशा, आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, और केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का यह शिविर 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मैनपाट जैसे शांत और पर्यटन स्थल पर इस तरह के बड़े राजनीतिक आयोजन से स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आम सैलानियों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

कुल मिलाकर भाजपा का चिंतन शिविर जहां राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, वहीं इसकी व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवाल सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस आयोजन के जरिए क्या राजनीतिक संदेश देती है और विपक्ष इन व्यवस्थाओं को लेकर क्या रुख अपनाता है।

Read More  : SIR Campaign : SIR अभियान पर उठा बवाल, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को विपक्ष ने बताया साजिश

thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR के ये 5 धुरंधर जो कोलकाता को दिलाएंगे चौथी बार खिताब, विरोधियों में खौफ!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…

3 hours ago

Tulsi Gabbard Warning: तुलसी गबार्ड की खौफनाक चेतावनी, पाकिस्तान और चीन समेत ये 5 देश हैं दुनिया के लिए ‘परमाणु बम’!

Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…

3 hours ago

UAE Eid ul Fitr 2026 : खुले में नमाज पर लगी पाबंदी, अब केवल मस्जिदों में होगी इबादत!

UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…

3 hours ago

X Services Down: भारत समेत दुनिया भर में X की सेवाएं ठप, घंटों परेशान रहे करोड़ों यूजर्स, क्या है इस महा-आउटेज की वजह?

X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…

3 hours ago

Shivam Dube Train Journey: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ पकड़ी ट्रेन, 3rd AC में किया सफर!

Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…

3 hours ago

Assam Assembly Election: एनडीए में बड़ा फेरबदल, बीपीएफ की एंट्री और यूपीपीएल बाहर, जानें सीटों का नया गणित!

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

3 hours ago

This website uses cookies.