प्रशासन की सक्रियता से मैनपाट के ग्रामीणों की हुई सकुशल घर वापसी

कर्नाटक के कुसल नगर बेला कुपा में श्रमिकों को बंधक बनाकर काम लिए जाने की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर के निर्देश पर सक्रिय हुआ प्रशासनिक अमला, की कार्यवाही

अंबिकापुर (thetarget365)। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम की सक्रियता से कर्नाटक में बंधक के रूप में काम कर रहे मैनपाट के 04 ग्रामीणों की सकुशल घर वापसी रविवार को हुई। बता दें कि जिले के मैनपाट क्षेत्र के चार ग्रामीण कर्नाटक के कुसल नगर बेला कुपा में श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे थे।

इन ग्रामीणों को मैनपाट के एले नामक व्यक्ति ‌द्वारा ज्यादा मजदूरी वेतन का लालच देकर ले जाया गया था। किंतु वहां ले जाकर उन्हें कम वेतन दिया जा रहा था। साथ ही मालिक के द्वारा गृह जिले वापस नहीं आने दिया जा रहा था। दबाव बनाकर बंधक श्रमिकों के रूप में काम कर रहे लोगों में राकेश, विजय, सागर, शिवचरण शामिल हैं। ग्राम कोट कापापारा थाना सीतापुर के निवासी राकेश ने किसी तरह अपने बड़े भाई संतोष कुमार से संपर्क किया और घर वापस आने में आ रही कठिनाई से अवगत कराया। जिसपर संतोष ने प्रशासन से संपर्क कर किया और उन्होंने ग्रामीणों के सुरक्षित घर वापसी के सम्बन्ध में आवेदन दिया।

कलेक्टर विलास भोसकर के संज्ञान में घटना की जानकारी आते ही उन्होंने प्रशासनिक टीम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जिसपर अमल करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयास से मात्र 4 दिवस के भीतर रविवार को सभी ग्रामीण सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं।

thetarget365

Recent Posts

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में नया उबाल, आधव अर्जुन ने उदयनिधि के ज्ञान पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Politics : दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' को लेकर छिड़ा…

19 minutes ago

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

24 minutes ago

Inflation India : महंगाई की चौतरफा मार से कैसे बचेगा आम आदमी? जानिए कीमतों के बढ़ने का सच

Inflation India : ईंधन की कीमतों में होने वाला इजाफा महज पेट्रोल पंप तक ही…

27 minutes ago

Udhayanidhi Stalin : उदयनिधि स्टालिन की सनातन पर बड़ी सफाई, कहा- मंदिर नहीं जातिवाद के खिलाफ हूँ

Udhayanidhi Stalin : तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने 'सनातन' के उन्मूलन को…

35 minutes ago

ODI World Cup 2027 : आईसीसी का अनोखा नियम, मेजबान होने के बाद भी वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा यह देश!

ODI World Cup 2027 :  क्रिकेट जगत में साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व…

41 minutes ago

This website uses cookies.