ताज़ा खबर

Vaishno Devi Landslide : माता वैष्णो देवी यात्रा में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा स्थगित

Vaishno Devi Landslide : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। अर्धकुंवारी के पास भारी भूस्खलन के कारण अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

अर्धकुंवारी के पास हुआ भूस्खलन

घटना 12 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग के मध्य हिस्से में स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुई। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस दुखद हादसे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश बनी मुसीबत

इस हादसे के पीछे लगातार तीन दिन से जारी तेज बारिश को मुख्य कारण माना जा रहा है। जम्मू क्षेत्र में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बार-बार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। हिमकोटि मार्ग पर पहले ही यात्रा स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दोपहर तक पुराना मार्ग चालू रहा। अब उसे भी पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कटरा से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) भी कई जगहों पर लैंडस्लाइड और जलभराव के कारण आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। उधमपुर, काजीगुंड, किश्तवाड़ और डोडा जैसे इलाकों में भी सड़कें बाधित हैं।

बादल फटने और बाढ़ की घटनाएं

इसी बीच, डोडा जिले में बादल फटने की खबर भी सामने आई है, जिससे अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई गांवों और कस्बों में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित है। प्रशासन ने लोगों को जरूरी सावधानी बरतने और यात्रा से फिलहाल परहेज करने की सलाह दी है। माता वैष्णो देवी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए यह हादसा गहरा दुख और चिंता का विषय बन गया है। इस प्रकार की घटनाएं दर्शाती हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति यात्रा प्रबंधन को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। फिलहाल प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी है और यात्रियों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखें।

Read More  : Chhattisgarh Congress में नहीं कोई अंदरूनी कलह, कलेक्टिव लीडरशिप से लड़ाई लड़ रही पार्टी: रविंद्र चौबे

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

3 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

3 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

3 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

4 hours ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

4 hours ago

This website uses cookies.