Thetarget365

बड़ा हादसा: चलती स्कूटी में बारूद विस्फोट, पिता-पुत्री झुलसे, दो घर जलकर राख…

डेस्क@thetarget365 : बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास एनएच-531 पर गुरुवार को एक चलती स्कूटी की डिक्की में रखे पटाखे के बारूद में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में स्कूटी सवार मिथुन सोनार 32 वर्ष और उनकी दो वर्षीय बेटी आरोही गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे दो झोपड़ीनुमा घरों में आग लग गई, जो पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और एनएच-531 पर कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया।

पुलिस के अनुसार, मिथुन सोनार मीरगंज में एक पटाखा व्यवसायी के यहां काम करता है। वह अपनी बेटी को स्कूटी पर बैठाकर गोपालगंज से मीरगंज जा रहा था। स्कूटी की डिक्की में उसने पटाखे बनाने वाला बारूद रखा था। गर्मी और संभवतः घर्षण के कारण वृंदावन गांव के पास बारूद में विस्फोट हो गया। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि विस्फोट पटाखे के बारूद के कारण हुआ। विस्फोट से निकली चिंगारी ने सड़क किनारे दो झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जहां रखा सारा सामान जल गया।

विस्फोट में मिथुन और उनकी बेटी आरोही को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें थावे के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मिथुन के परिजनों ने बताया कि वह कई वर्षों से पटाखा व्यवसाय से जुड़ा था और नियमित रूप से माल की ढुलाई करता था।

घटना की सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों झोपड़ियां और उनमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। गोपालगंज पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

Recent Posts

Trump Xi Jinping US Decline : शी जिनपिंग के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बाइडेन काल में हुआ अमेरिका का पतन

Trump Xi Jinping US Decline : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के महत्वपूर्ण…

3 minutes ago

Russia Energy Supply : वैश्विक ईंधन संकट के बीच रूस का बड़ा वादा, भारत को दी एनर्जी सप्लाई की गारंटी

Russia Energy Supply :  वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक…

9 minutes ago

Unnao Rape Case : उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Unnao Rape Case : उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को…

18 minutes ago

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में नया उबाल, आधव अर्जुन ने उदयनिधि के ज्ञान पर उठाए सवाल

Tamil Nadu Politics : दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 'सनातन धर्म' को लेकर छिड़ा…

38 minutes ago

Gold Silver Price Crash : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आम खरीदारों को मिली बड़ी राहत

Gold Silver Price Crash :  शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी के गहने खरीदने…

42 minutes ago

Inflation India : महंगाई की चौतरफा मार से कैसे बचेगा आम आदमी? जानिए कीमतों के बढ़ने का सच

Inflation India : ईंधन की कीमतों में होने वाला इजाफा महज पेट्रोल पंप तक ही…

46 minutes ago

This website uses cookies.