Thetarget365

वजन के हिसाब से हर दिन कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सही पैमाना…

नई दिल्ली@thetarget365 :  पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी चीज है. ये हमें तरोताजा रखता है, त्वचा को चमकदार बनाता है, पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. लेकिन, सवाल, ये है कि कितना पानी पीना चाहिए? ये उम्र, वजन, मौसम और शारीरिक जरूरतों पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं-

पानी का सेवन कितना करें?

एडल्ट्स के लिए:
औसतन, एक हेल्दी वयस्क को रोज 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. पुरुषों को करीब 2.5 से 3 लीटर और महिलाओं को 2 से 2.5 लीटर की जरूरत होती है

मौसम और फिजिकल एक्टिविटी:
गर्मियों में, व्यायाम करने वालों को या ज्यादा पसीना आने पर 0.5-1 लीटर एक्स्ट्रा पानी पीना चाहिए.

अन्य स्रोत: फल (तरबूज, खीरा), सब्जियां, और सूप जैसे चीजें भी पानी की कुछ मात्रा देते हैं.

वजन के हिसाब से:

एक आसान फॉर्मूला है, प्रति किलोग्राम वजन के लिए 30-35 मिलीलीटर पानी. यानी, अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको 1.8 से 2.1 लीटर पानी पीना चाहिए.

पानी क्यों है जरूरी

शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाता है. त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, जिससे त्वचा चमकदार और हेल्दी दिखती है. टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, खासकर किडनी के जरिए. मांसपेशियों और जोड़ों को लचीला बनाए रखता है और थकान कम करने में सहायता करता है.

Recent Posts

NEET Re-exam Date : NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA का बड़ा फैसला

NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…

8 minutes ago

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

24 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

28 minutes ago

New Mexico Plane Crash : न्यू मैक्सिको में मेडिकल प्लेन क्रैश, हादसे में 4 की मौत और जंगलों में भीषण आग

New Mexico Plane Crash :  संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…

41 minutes ago

Sarguja School Teacher : सरगुजा में गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार, रंगे हाथों पकड़े गए शिक्षक पर गिरी गाज

Sarguja School Teacher : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली…

45 minutes ago

Trump Xi Meeting: जिनपिंग के बयान पर ट्रंप का पलटवार, बताया किसे कहा था ‘पतनशील राष्ट्र’

Trump Xi Meeting : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अमेरिका को एक 'पतनशील राष्ट्र'…

48 minutes ago

This website uses cookies.