अंतरराष्ट्रीय

Yalung Ri Avalanche: नेपाल के यालुंग री पर बड़ा हिमस्खलन, 7 पर्वतारोहियों की मौत, खोज और बचाव जारी

Yalung Ri Avalanche: नेपाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सोमवार को एक बड़ा हिमस्खलन (Avalanche) हुआ, जिसमें 7 पर्वतारोहियों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। हादसा यालुंग री (Yalung Ri) नाम की 5,630 मीटर ऊंची चोटी पर हुआ, जहां एक अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण टीम बेस कैंप की ओर बढ़ रही थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद 4 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

मृतकों में 3 अमेरिकी, 1 कनाडाई, 1 इतालवी और 2 नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले की पुलिस ने दी है। यालुंग री, नेपाल के बागमती प्रांत के रोलवालिंग वैली (Rolwaling Valley) में स्थित है, जो चीन सीमा के करीब एक दूरस्थ और खतरनाक पर्वतीय इलाका है।

सुबह 9 बजे टूटा बर्फ का पहाड़

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हिमस्खलन सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। 15 लोगों की टीम गौरीशंकर और यालुंग री चोटी की ओर अग्रसर थी, जब अचानक बर्फ का विशाल हिस्सा टूटकर बेस कैंप की ओर आ गया। देखते ही देखते टीम हिम के सैलाब में दब गई।

खराब मौसम से रेस्क्यू में देरी

स्थानीय वार्ड अध्यक्ष निंगगेली शेरपा ने बताया कि सुबह से ही प्रशासन को मदद के लिए सूचना दी गई थी, लेकिन बचाव अभियान देर से शुरू हुआ। उनका कहना है कि यह क्षेत्र प्रतिबंधित जोन में आता है, जहां हेलिकॉप्टर उड़ान की अनुमति मिलना मुश्किल होता है। इसके अलावा, खराब मौसम और तेज बर्फबारी ने भी राहत कार्यों में बाधा डाली।

पुलिस ने बताया कि नेपाल आर्मी, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। एक रिस्क्यू हेलिकॉप्टर भेजा गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह हादसे वाली जगह तक नहीं पहुंच सका।

यालुंग री: कठिन और खतरनाक ट्रैकिंग जोन

यालुंग री (Yalung Ri) नेपाल-चीन सीमा के नजदीक स्थित है और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग रूट माना जाता है। यहां ट्रैकिंग के लिए विशेष परमिट (Special Permit) जरूरी होता है, खासकर विदेशी पर्वतारोहियों के लिए।

यह इलाका पहले से ही एवलॉन्च-प्रोन (Avalanche-prone) माना जाता है। 2019 में यहां एक फ्रेंच पर्वतारोहियों की टीम फंसी थी, जबकि 2015 के नेपाल भूकंप के बाद भी इसी मार्ग पर कई पर्वतारोहियों की मौत हुई थी।

प्रशासन अलर्ट पर

पुलिस और बचाव एजेंसियों ने कहा है कि मौसम में सुधार होते ही लापता पर्वतारोहियों की खोज तेज की जाएगी। सरकार ने सभी पर्वतारोहण एजेंसियों को मौसमी चेतावनी और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यह हादसा नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते हिमस्खलन के खतरे की ओर इशारा करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण बर्फ की स्थिरता घट रही है, जिससे एवलॉन्च की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है।

Read More : ChatGPT Finance: AI क्रांति में वित्तीय जोखिम, जानिए क्यों निवेश के मामले में ChatGPT की सलाह भरोसेमंद नहीं है

Thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

4 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

8 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

8 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

8 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

9 hours ago

This website uses cookies.