ताज़ा खबर

Weather Alert: शीत लहर का बड़ा प्रकोप: दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटों का मौसम अलर्ट क्या?

Weather Alert: भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में शीतलहर की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में तेज गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है। विशेषकर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव पहले ही दिखने लगा है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 3.3 डिग्री कम है। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि देहरादून में मामूली बढ़ोतरी के साथ तापमान 12.4 डिग्री तक पहुंचा। नैनीताल में तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान:

  • शिमला: 8.8 डिग्री

  • देहरादून: 12.4 डिग्री

  • नोएडा: 12 डिग्री

  • गुरुग्राम: 11.1 डिग्री

  • गाजियाबाद: 13 डिग्री

  • मेरठ: 12.5 डिग्री

  • भोपाल: 8 डिग्री

  • लखनऊ: 13 डिग्री

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से लगभग 4-7 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

मध्य भारत के इलाकों में तापमान सामान्य

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री कम रह सकता है। मौसम विभाग ने 9 और 10 नवंबर के दौरान राजस्थान के पूर्वी हिस्सों और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर के हालात की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

इसके अलावा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री की कमी हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं। बुजुर्ग, बच्चे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों वाले लोग विशेष सतर्क रहें। ठंडे मौसम में गर्म कपड़े पहनें और रात के समय घर के अंदर सुरक्षित रहें।

शीतलहर के चलते किसानों, पशुपालकों और सर्दी से प्रभावित अन्य वर्गों के लिए भी मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में लगातार गिरावट के कारण देश के कई हिस्सों में ठंड की तीव्रता बढ़ सकती है।

Read More: BBC Resignation: BBC डायरेक्टर के इस्तीफे का क्या है ट्रंप से संबंध? अभी पढ़ें पूरा खुलासा!

Thetarget365

Recent Posts

Amit Shah Bengal Observer : अमित शाह संभालेंगे बंगाल की कमान, असम के लिए बीजेपी ने चला यह मास्टरस्ट्रोक

Amit Shah Bengal Observer :  भारतीय राजनीति के गलियारों में एक बार फिर भारतीय जनता…

27 minutes ago

Raipur Police Transfer : रायपुर पुलिस में भारी फेरबदल, 136 पुलिसकर्मियों का तबादला, कानून-व्यवस्था सुधारने की बड़ी कवायद

Raipur Police Transfer : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक…

32 minutes ago

Ambikapur News : ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा, महिला सुरक्षाकर्मी की मौत पर बवाल — मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम

Ambikapur News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मी…

50 minutes ago

CM Oath Ceremony : कोलकाता का ‘रेड रोड’ बनेगा गवाह, 9 मई को होगा बंगाल में राजतिलक

CM Oath Ceremony : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात हो…

3 hours ago

End of Leftism in India : बंगाल, त्रिपुरा के बाद अब केरल… जहां से लेफ्ट गई वहां नहीं लौटी; अंत?

End of Leftism in India : केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने भारतीय राजनीति के…

3 hours ago

This website uses cookies.