छत्तीसगढ़

नगर निगम के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग, बड़ा नुकसान होने की आशंका

दमकल की 2 वाहनों ने बुझाई आग

अंबिकापुर @thetarget365 अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित एसएलआरएम सेंटर (SLRM) में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। सेंटर में रखे कई रिक्शा सहित अन्य सामान्य इस घटना में जलकर खाक हो गए हैं। घटना सोमवार शाम 6 बजे की है।

नगर निगम के एसआरएलएम (राष्ट्रीय आजीविका मिशन) सेंटर दर्रीपारा शाम को आग लग गई। जिसमें रिक्शा, शेड सहित खरीदी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अंधेरा होने की वजह से आग से हुए कुल नुकसान का आकलन सुबह तक ही हो सकेगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सेंटर के अंदर रखे सामान में लगी, लेकिन इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सेंटर में रखे गए रिक्शा, विभिन्न उपकरण, शेड और अन्य सामग्री पूरी तरह से जल गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत निगम और फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। सेंटर में भारी मात्रा में सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली। दमकल कर्मियों ने काफी संघर्ष के बाद आग को पूरी तरह बुझाया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सेंटर के तहत आजीविका मिशन से जुड़े कई उपकरण और सामग्रियां रखी हुई थीं। आग लगने से इन सभी सामग्रियों का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के पीछे वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा। फिलहाल, नुकसान का सटीक आकलन सुबह तक किया जाएगा।

thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

5 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

9 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

9 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

9 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

10 hours ago

This website uses cookies.