Dantewada Naxal news: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगनार रोड के पास माओवादियों द्वारा बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़ी घटना को टाल दिया गया। साथ ही, इस अभियान के दौरान 6 संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मंगनार रोड पर पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाने के इरादे से IED लगाया गया था। लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई ने माओवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया। IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया, जिससे सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की जान बच गई।
संयुक्त अभियान में शामिल बरसूर थाना, जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए कुल छह माओवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला सहित पांच पुरुष शामिल हैं, जिन्होंने पूछताछ में पुलिस गश्त दल पर हमले की योजना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम है अनिल उर्फ कचनु सलाम (30 वर्ष), जो कि कोंडागांव जिले के नेंदु वाया इलाके में कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। उसके साथ बीजापुर की जमुना उर्फ जयमती मंडावी, सन्नू राम कश्यप, मनीष कश्यप, हरि राम कश्यप, और सुलाराम कश्यप को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी मालेवाही थाना क्षेत्र के कहचनार गांव के निवासी हैं।
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से 0.5 किलो का सक्रिय IED प्रेशर बम, फावड़ा, तलवार और अन्य माओवादी प्रचार सामग्री बरामद की है। सभी सामग्री को जब्त कर उचित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
गिरफ्तार सभी नक्सलियों के खिलाफ भारतीय न्याया संहिता (BNS) की धारा 61(2)(A), 190, 191(2) और विस्फोटक अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा बलों की रणनीति और सतर्कता से नक्सली नेटवर्क को लगातार कमजोर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि राज्य में नक्सलियों के लिए अब कोई जगह नहीं है।
पंजाब की सियासत में आज उस वक्त भूचाल आ गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…
West Bengal politics : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में शनिवार का दिन एक बड़े…
Sisir Adhikari vision : पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा उलटफेर हुआ है।…
Shakuntala Porte MLA : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सत्ता पक्ष की विधायक और प्रशासनिक…
West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन…
Sex for jobs Ghana : घाना में इस समय 'सेक्स फॉर जॉब्स' (नौकरी के बदले…
This website uses cookies.