Dhaka plane crash : बांग्लादेश एयरफोर्स का एक FT-7BGI फाइटर जेट सोमवार को एक भयानक हादसे का शिकार हो गया। विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ढाका के माइलस्टोन कॉलेज की एक तीन मंजिला इमारत से टकरा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई छात्रों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे का शिकार हुआ FT-7BGI विमान चीन में बना था और इसे बांग्लादेश एयरफोर्स द्वारा प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बांग्लादेश इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के मुताबिक, फाइटर जेट ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और 1:30 बजे के आसपास क्रैश हो गया।
हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही जांच एजेंसियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।
माइलस्टोन कॉलेज, जो ढाका के उत्तरी हिस्से में स्थित है, हादसे का मुख्य स्थल रहा। विमान कॉलेज परिसर की एक तीन मंजिला इमारत से टकराया, जिस समय वहां कक्षा संचालन में था और कई छात्र मौजूद थे।
कॉलेज के एक भौतिक विज्ञान शिक्षक ने मीडिया को बताया, “मैं जब कॉलेज की 10वीं मंजिल पर था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी और देखा कि विमान कॉलेज की तीन मंजिला इमारत से टकरा गया। आग और धुएं का गुबार फैल गया, और छात्रों में चीख-पुकार मच गई।”
हादसे के तुरंत बाद अग्निशमन सेवा की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही सेना और वायुसेना की टुकड़ियां भी राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई घायल छात्रों को तत्काल रिक्शा व अन्य स्थानीय साधनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सादमान रुहसिन, जो कॉलेज के पास मौजूद थे, उन्होंने बताया कि “जेट सीधा कॉलेज इमारत से टकराया और भयंकर विस्फोट हुआ। कुछ छात्र गंभीर रूप से जल गए थे, जिन्हें लोगों ने मिलकर बाहर निकाला।”
सरकार की ओर से अभी तक घायलों और मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है, और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बांग्लादेश सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। रक्षा मंत्रालय और एयरफोर्स के संयुक्त दल मौके की परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं। विमान का ब्लैक बॉक्स खोजा जा रहा है जिससे हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
यह कोई पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश एयरफोर्स का कोई विमान हादसे का शिकार हुआ हो। पिछले पांच वर्षों में यह तीसरा बड़ा हादसा है, जिससे वायुसेना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। FT-7BGI को प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त माना जाता है, लेकिन तकनीकी खामियों और रखरखाव की अनदेखी जैसी आशंकाएं लगातार सामने आती रही हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और भय का माहौल है। कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है और छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज बुलाया गया है। कॉलेज के एक स्टाफ ने बताया, “हम अब भी सदमे में हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि एक फाइटर जेट कॉलेज पर गिर जाएगा। अगर यह हादसा लंच टाइम में होता तो शायद सैकड़ों छात्र हताहत हो सकते थे।”
यह दिल दहला देने वाला हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि क्या वायुसेना के प्रशिक्षण अभियानों में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है? और क्या घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उड़ान संचालन उचित है? अब सबकी नजरें सरकारी जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…
Bengal Violence Prevention : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद राज्य…
Cabinet Decisions 2026 : देश के कृषि परिदृश्य को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्रीय…
Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे ऐतिहासिक…
Janjgir Champa Murder : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा…
Dhar Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक…
This website uses cookies.