Mann Ki Baat 127: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में देशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और त्योहारों के दौरान स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में आई जबरदस्त वृद्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे GST बचत उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला है।पीएम मोदी ने कहा, “इस बार त्योहारों के दौरान बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की जबरदस्त खरीदारी हुई है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाले समय में भी स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश इन दिनों त्योहारों के उल्लास में डूबा है। कुछ दिन पहले दिवाली मनाई गई और अब पूरा देश छठ महापर्व की तैयारियों में जुटा है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा प्रकृति, संस्कृति और समाज की गहरी एकता का प्रतीक है, जो हर वर्ग को एक सूत्र में बांधती है।
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस मिशन ने हर भारतीय के मन में गर्व का भाव जगाया है। उन्होंने बताया कि इस बार माओवादी प्रभावित इलाकों में भी दिवाली की रौनक देखने को मिली, जो देश के बदलते माहौल का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 7 नवंबर को ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष को यादगार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यह गीत हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और गर्व की भावना जगाता है। इसकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने बताया कि पूरे देश में इससे जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पीएम मोदी ने बेंगलुरु के इंजीनियर कपिल शर्मा की सराहना की, जिन्होंने 6 झीलों और 40 कुओं का पुनर्जीवन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण में देश के युवा अहम योगदान दे रहे हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री ने मैंग्रूव पौधों के अधिकाधिक रोपण की अपील की। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के धोलेरा तट पर 3,500 हेक्टेयर में मैंग्रूव लगाए गए हैं, जिससे मछुआरों और समुद्री पारिस्थितिकी को लाभ मिला है।
मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चल रहे गार्बेज कैफे की पहल की सराहना की। यहां लोग प्लास्टिक कचरे के बदले भरपेट भोजन प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह नवाचार स्वच्छता अभियान को गति देने वाला एक शानदार प्रयास है।
पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल आधुनिक भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। आइए, उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें।”
Read More : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया अंबिकापुर के गार्बेज कैफे का जिक्र, शहरवासियों में गर्व की लहर
Mojtaba Khamenei: ईरान के नवनियुक्त सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा खामेनेई ने पदभार संभालने के…
Fatty Liver Grade 1: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान के कारण 'फैटी…
Anil Ambani News : भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले…
Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने…
Middle East Crisis : संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व (मिडिल…
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के मैदानी और पठारी इलाकों में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना…
This website uses cookies.