Oplus_16908288
Ambikapur’s Garbage Cafe : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम की अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अंबिकापुर के योगदान को देशभर के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रधानमंत्री द्वारा इस पहल की तारीफ किए जाने पर अंबिकापुर नगर निगम और शहरवासियों में गर्व और उत्साह का माहौल है।
अंबिकापुर नगर निगम द्वारा शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में संचालित यह गार्बेज कैफे स्वच्छता और पुनर्चक्रण की दिशा में देश में अपनी तरह का पहला प्रयास रहा है। यहाँ कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक का कचरा लाकर भोजन प्राप्त कर सकता है। एक किलो प्लास्टिक देने पर एक समय का भोजन और आधा किलो प्लास्टिक देने पर नाश्ता दिया जाता है। इस पहल का उद्देश्य शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और साथ ही जरूरतमंदों को सम्मानजनक ढंग से भोजन उपलब्ध कराना है।
नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंबिकापुर का उल्लेख किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह पूरे अंबिकापुर वासियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री द्वारा सराहना किया जाना हमारे प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। गार्बेज कैफे को और भी आधुनिक रूप दिया जाएगा तथा शहर को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में अभियान को और तेज किया जाएगा।”
अंबिकापुर के गार्बेज कैफे की नींव पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की की कल्पना और सोच का परिणाम है। उनके कार्यकाल में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू हुई यह पहल आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित है।
प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में अंबिकापुर का उल्लेख किया जाना न केवल शहर के लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि स्थानीय स्तर पर शुरू हुई सकारात्मक पहलें देश के लिए प्रेरणा बन सकती हैं। अंबिकापुर का गार्बेज कैफे आज स्वच्छता, पुनर्चक्रण और सामाजिक संवेदना का एक जीवंत प्रतीक बन चुका है।
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
This website uses cookies.