Ambikapur News : शहर के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र अलकनंदा कॉम्प्लेक्स के सामने संचालित प्रिया मोबाइल दुकान में सोमवार शाम करीब 8:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पास की अन्य दुकानों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने का कार्य जारी है। यह घटना दुर्गा बॉडी के पास, पुराने बस स्टैंड के नजदीक की है, जहां देर शाम तक आवाजाही बनी रहती है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Good Governance Tihar 2026 : छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के…
Gas Delivery OTP Rule : मई का महीना शुरू होते ही आम आदमी और व्यापारियों…
Mental Health Awareness : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से…
Bada Mangal Dates : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व है,…
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शनिवार…
Bilaspur Murder Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…
This website uses cookies.