@Thetarget365 : छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही मेडिकल अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने यह जानकारी दी।निजी कार्यक्रम से लौटकर बलौदा बाजार के सिमगा पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। प्रदेश के अस्पतालों में बांड पर चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी कर ली जाएगी।
मंत्री जायसवाल ने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी न हो। राज्य के सरकारी अस्पताल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा है, खासकर प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में। इस मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक है और एमबीबीएस डॉक्टरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। जहां सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार एक सप्ताह के भीतर सरकारी अस्पतालों में एमबीबीएस और पीजी मेडिकल शिक्षा प्राप्त डॉक्टरों की नियुक्ति कर समस्या का समाधान करेगी। आपको बता दें कि मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टरों को अलग-अलग समयावधि के लिए सरकारी अस्पतालों में सेवा देना अनिवार्य होता है। बांड की शर्तों के अनुसार, इन डॉक्टरों को एक निश्चित अवधि तक सरकारी अस्पतालों में काम करना होगा। हालांकि, कई अस्पतालों में डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण अस्पतालों को डॉक्टर नहीं मिल पाए और डॉक्टर सेवाएं देने में असमर्थ रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाएं दूर कर ली गई हैं। सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इससे राज्य भर के अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बेहतर होंगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
Bemetara Court Verdict : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…
CM Vishnu Deo Sai Jashpur : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जशपुर…
Strong Room Controversy : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की घड़ी करीब आते…
Hormuz Strait : मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait…
Acharya Pramod Krishnam : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस…
This website uses cookies.