Pratappur News : किसानों द्वारा विक्रय किए गए गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके नाम से नायब तहसीलदार मुकेश दास को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पांच दिवस के भीतर गन्ने का बकाया भुगतान न होने की दशा में पूर्व मंत्री डा प्रेम साय सिंह टेकाम के नेतृत्व में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
इस संबंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर के अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने बताया कि मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में किसानों ने लगभग एक वर्ष पूर्व गन्ने का विक्रय किया था। पर लापरवाह कारखाना प्रबंधन ने आज तक किसानों को गन्ने की राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया है। राशि नहीं मिल पाने के कारण क्षेत्र के किसान कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसान अन्य फसलों का उत्पादन करने बीज व खाद नहीं खरीद पा रहे हैं। स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि किसानों को अपने निजी खर्चों के लिए भी बाजार से कर्ज लेना पड़ रहा है।
कारखाना प्रबंधन के नकारात्मक रवैए के कारण क्षेत्र के किसानों को खुद के द्वारा ही उत्पादित की गई गन्ने की फसल का भुगतान पाने दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। इसी को लेकर चिंतित कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर ने आज एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।
पांच दिवस के भीतर किसानों को गन्ने का पूर्ण भुगतान नहीं होने पर पूर्व मंत्री डा प्रेम साय सिंह टेकाम के नेतृत्व में शक्कर कारखाना के सामने उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मराबी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू मिंज, बनवारी लाल गुप्ता, सतीश चौबे, इम्तियाज जफर, मुकेश गर्ग, मानमती पैकरा, सविता सिंह आयम, जालिम साय, धनंजय कुशवाहा, भानू गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, सुमंत प्रजापति, उमेश राजवाड़े, शिवप्रसाद कुशवाहा, अशोक सिंह, कंवल साय, विजय कुशवाहा, सुखलाल देवांगन, अशोक सिंह, रामबिलास तिर्की, सनत प्रजापति, मारवाड़ी राम, दिलशाद अंसारी, मकसूद खान व अन्य उपस्थित रहे।
Raipur Meat Ban: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी मार्च महीने के दौरान तीन विशेष…
Amit Shah Guwahati Rally: असम की राजधानी गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए…
Balrampur News : मनरेगा योजना की रक्षा और संगठन को वार्ड, पंचायत व बूथ स्तर…
Sarfaraz Ahmed retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट के…
Ambikapur News : सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को मजबूत…
West Bengal Poll Dates 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने साल 2026 के सबसे बड़े…
This website uses cookies.