गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, 5 दिन में राशि नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Pratappur News : किसानों द्वारा विक्रय किए गए गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके नाम से नायब तहसीलदार मुकेश दास को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पांच दिवस के भीतर गन्ने का बकाया भुगतान न होने की दशा में पूर्व मंत्री डा प्रेम साय सिंह टेकाम के नेतृत्व में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

ads

इस संबंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर के अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने बताया कि मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में किसानों ने लगभग एक वर्ष पूर्व गन्ने का विक्रय किया था। पर लापरवाह कारखाना प्रबंधन ने आज तक किसानों को गन्ने की राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया है। राशि नहीं मिल पाने के कारण क्षेत्र के किसान क‌ई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसान अन्य फसलों का उत्पादन करने बीज व खाद नहीं खरीद पा रहे हैं। स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि किसानों को अपने निजी खर्चों के लिए भी बाजार से कर्ज लेना पड़ रहा है।

ads

कारखाना प्रबंधन के नकारात्मक रवैए के कारण क्षेत्र के किसानों को खुद के द्वारा ही उत्पादित की गई गन्ने की फसल का भुगतान पाने दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। इसी को लेकर चिंतित कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर ने आज एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है।

पांच दिवस के भीतर किसानों को गन्ने का पूर्ण भुगतान नहीं होने पर पूर्व मंत्री डा प्रेम साय सिंह टेकाम के नेतृत्व में शक्कर कारखाना के सामने उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार सिंह देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मराबी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू मिंज, बनवारी लाल गुप्ता, सतीश चौबे, इम्तियाज जफर, मुकेश गर्ग, मानमती पैकरा, सविता सिंह आयम, जालिम साय, धनंजय कुशवाहा, भानू गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, सुमंत प्रजापति, उमेश राजवाड़े, शिवप्रसाद कुशवाहा, अशोक सिंह, कंवल साय, विजय कुशवाहा, सुखलाल देवांगन, अशोक सिंह, रामबिलास तिर्की, सनत प्रजापति, मारवाड़ी राम, दिलशाद अंसारी, मकसूद खान व अन्य उपस्थित रहे।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.