मानसिक रूप से विचलित महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस-स्थानीयों की मेहनत से बची जान

Balrampur News : बलरामपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अचानक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और लोग सांसें थामकर महिला को देख रहे थे। घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है।

ads

पुलिस-स्थानीयों की संयुक्त मशक्कत

घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की मानसिक स्थिति और टंकी की ऊंचाई को देखते हुए रेस्क्यू बेहद चुनौतीपूर्ण था। पुलिस ने धैर्यपूर्वक समझाइश दी और स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Adst

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला पिछले कई दिनों से इलाके में इधर-उधर घूमती नजर आ रही थी। उसकी मानसिक हालत सामान्य नहीं लग रही थी, लेकिन अचानक टंकी पर चढ़ जाना सबके लिए चौंकाने वाली बात थी।

अस्पताल भेजी गई, पहचान की तलाश

रेस्क्यू के बाद महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए उचित देखभाल और पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि इस तरह की खतरनाक घटनाओं को टाला जा सके। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती को उजागर करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता को भी सामने लाती है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.