Oplus_16908288
अंबिकापुर @thetarget365 नगर निगम अंबिकापुर में बहुप्रतीक्षित मेयर इन कौंसिल (MIC) की सूची सोमवार को महापौर मंजूषा भगत ने जारी कर दी। सुबह 10 सदस्यों की सूची सामने आई, लेकिन देर शाम सोशल मीडिया पर 11वें सदस्य को बधाई देने के पोस्ट वायरल होने लगे। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है कि आखिर यह 11वां सदस्य कौन है और उसे कौन सा विभाग दिया गया है?
जहां आधिकारिक सूची में 10 सदस्य घोषित किए गए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर 11वें सदस्य को बधाई संदेश वायरल हो रहे हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या यह कोई प्रशासनिक भूल है या फिर संगठन के दबाव में किसी अतिरिक्त सदस्य को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है?
नगर निगम चुनाव में महापौर सहित 32 पार्षदों के साथ भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। ऐसे में MIC के गठन में संतुलन बनाए रखना संगठन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी से असंतोष की स्थिति पैदा हो सकती है, जिसका असर भविष्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है।
भाजपा की बहुमत वाली नगर सरकार में पार्टी के वरिष्ठ नेता और फायर ब्रांड छवि के पार्षद आलोक दुबे को MIC में शामिल नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार, महापौर मंजूषा भगत उन्हें अपनी टीम में रखना चाहती थीं, लेकिन संगठन के दबाव के चलते उनका नाम सूची में नहीं जोड़ा गया। इसी प्रकार पूर्व में एमआईसी सदस्य की भूमिका निभा चुके पार्षद विजय सोनी को भी दरकिनार कर दिया गया है। यह फैसला भाजपा के आंतरिक समीकरणों को दर्शाता है, जहां संगठन की सहमति के बिना किसी को भी प्रमुख जिम्मेदारी नहीं दी जा रही।
छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम, 1956 की धारा 37 के अनुसार, मेयर-इन-कौंसिल का गठन महापौर द्वारा किया जाता है। अधिनियम के तहत, 10 सदस्यों की नियुक्ति निगम के निर्वाचित पार्षदों में से की जाती है, जिनमें महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 11वें सदस्य की गुत्थी कब और कैसे सुलझती है, और क्या पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए कोई नया समीकरण बनाया जाता है?
Opium Trap In Raigarh: छत्तीसगढ़ में दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से…
Tonk Crime News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात…
Rupee vs Dollar: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल…
Hormuz Strait Crisis: मध्य पूर्व में इज़राइल और ईरान के बीच गहराता सैन्य संघर्ष अब…
JPSC Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का…
Meta Creator Program: सोशल मीडिया की डिजिटल दुनिया अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह…
This website uses cookies.