प्रतापपुर (सूरजपुर)। सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार प्रतापपुर पहुंचे चिन्तामणी महाराज का स्थानीय मंगल भवन में क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते व भाजपा कार्यकर्ता ने बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया।
मंगल भवन में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व आमलोगों का सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आप लोगों की मेहनत व वोट की ताकत का ही नतीजा है कि भाजपा को सरगुजा से प्रचंड जीत मिली। कार्यकर्ताओं के ही दम पर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दस सीटों पर अभूतपूर्व जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से आप लोगों ने उन्हें अपना सांसद चुना है उस उम्मीद पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सरगुजा संभाग के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। सांसद चिंतामणि महाराज ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत से राज्य और केंद्र दोनों ही जगहों पर भाजपा सरकार बन चुकी है और अब नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव होने वाले हैं। पार्टी को पूरा भरोसा है कि इन चुनावों में भी आप भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने में कोई भी कमी बाकी नहीं रखेंगे। वहीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों को पूरा विश्वास दिलाती हैं कि अब क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने तेजी से कार्य होगा। सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजनी अग्रवाल, भाजपा नेता प्रेमपाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गिरीश पटेल, बासुदेव माझी, धीरज गुप्ता, प्रफुल्ल गुप्ता, अंबिका जायसवाल, विनोद जायसवाल, आनंद शुक्ला, आशीष जायसवाल, रामरतन गुप्ता, पार्षद योगेन्द्र सिंह, अरविंद जायसवाल, अनील जायसवाल, नवीन जायसवाल, विक्रम नामदेव, विक्रम प्रताप सिंह, विजेन्द्र कश्यप, मुकेश गुप्ता, आकाश मित्तल, अवधेश गुप्ता, विजय ठाकुर, चिटकी बाबु गुप्ता, पप्पल जायसवाल, राम लखन सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, आभा शुक्ला, नगर पंचायत के उप अभियंता अभिषेक एक्का, लिपिक बिहारी सिंह, लेखापाल विशाल मिश्रा, अमित सिन्हा, निलेश श्रीवास व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन भाजपा महामंत्री अवधेश पाण्डेय ने किया।
स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजनी अग्रवाल द्वारा कुछ समय पूर्व नगर के विकास के लिए रखी गई मांग को पूरा करते हुए नगर के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में 27.22 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 में 8.33 लाख की लागत से गंगा तालाब व 8.10 लाख की लागत से जमुना तालाब का सौंदर्यीकरण तथा वार्ड क्रमांक 2 में 10.79 लाख की लागत से पुष्प वाटिका के पास स्थित उद्यान का सौंदर्यीकरण करना शामिल है।
10 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित एक दिवसीय योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। जहां उन्होंने व बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व आमलोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान विधायक पोर्ते ने क्षेत्रवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी ने ही 21 जून 2010 को यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित कराया था। उसी समय से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग वसुधैव कुटुंबकम् के मंत्र को चरितार्थ करने का कार्य करता है। योग से मन, शरीर और आत्मा के बीच में एकात्मकता आती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।
Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली…
Women's Reservation Bill : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी…
Raigarh Murder Case : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई…
BJYM Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग, भारतीय जनता…
Mining News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध खनन के काले कारोबार को जड़ से…
Maitri Bagh Bhilai: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो चुके हैं…
This website uses cookies.