छत्तीसगढ़

मैनपाट में अवैध बॉक्साइट खदानों पर विधायक का एक्शन, दो खदान सील

Mainpat News : प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर छत्तीसगढ़ का मैनपाट, जो “छत्तीसगढ़ का शिमला” कहलाता है, अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम मोड़ पर खड़ा है। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो ने यहां अवैध रूप से संचालित दो बॉक्साइट खदानों को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। निरीक्षण के दौरान खनन अनियमितताओं और श्रमिकों के शोषण की पुष्टि होते ही विधायक ने दोनों खदानों को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण शिविर से पहले गड़बड़ियों पर पैनी नजर

7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में प्रस्तावित तीन दिवसीय मंत्री, सांसद और विधायक प्रशिक्षण शिविर को लेकर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो को निरीक्षण के दौरान खनन क्षेत्रों में गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं।

मौके पर विधायक ने देखा कि सीएमडीसी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के साथ ही बिना अनुमति व परमिट के खनन कार्य, खदान खाली करने के बाद पुनः मिट्टी भराव का कार्य नहीं, मजदूरों को वेतन और मजदूरी नहीं मिलना और घायल मजदूरों को उपचार नहीं दिलवाना प्रमुख रूप से समस्या बनी हुई है।

ग्रामीणों व श्रमिकों की शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेते हुए विधायक ने केसरा और पथराई की खदानों को सील करने का आदेश दिया। विधायक रामकुमार टोप्पो ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई और स्पष्ट किया कि पर्यावरण, श्रमिक अधिकारों और सरकारी नियमों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मैनपाट की सुंदरता और पहचान को कुछ निजी स्वार्थों के लिए बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

thetarget365

Recent Posts

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: संजय दत्त पर पाकिस्तानी फैन ने लुटाई दौलत, गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17 और लाखों की एंटीक घड़ी

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की लोकप्रियता की सीमाएं…

4 minutes ago

Singrauli Adani Power Plant: सिंगरौली अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, कंपनी ऑफिस में आगजनी, कई वाहन फूंके

Singrauli Adani Power Plant: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने…

25 minutes ago

PM Modi on Rani Rashmoni: ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी की फिसली जुबान! रानी रासमणि पर दिए बयान से बंगाल में सियासी घमासान

PM Modi on Rani Rashmoni:  आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

41 minutes ago

Bihar Crime: बिहार के सारण में हैवानियत, छात्रा से गैंगरेप के बाद कुएं में फेंककर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले के डोरनी (डेरनी) इलाके से एक रूह कंपा देने…

52 minutes ago

This website uses cookies.