मोबाइल की लत ने छीनी मासूम की जान: सरगुजा में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

Ambikapur News : मोबाइल फोन, जो आज के दौर में पढ़ाई और जानकारी का साधन होना चाहिए था, धीरे-धीरे नशे की तरह बच्चों की ज़िंदगी पर हावी होता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से कई घरों की खुशियां मातम में बदल रही हैं। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधला से ऐसी ही एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मोबाइल की जिद के चलते कक्षा 10वीं की छात्रा ने चूहा मारने वाली जहरीली दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी।

ads

मृतका का नाम राधिका यादव है। जानकारी के मुताबिक, राधिका का अपनी बड़ी बहन से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। बड़ी बहन ने मोबाइल छिपा दिया, जिससे गुस्से में आकर राधिका ने जहरीली दवा खा ली।

Adst

परिजनों ने बेटी की बिगड़ती हालत देख तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

समाज के लिए संदेश

यह घटना केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है। बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर कर रही है। छोटी-सी बात पर गुस्सा, अवसाद और आत्मघाती कदम आज की पीढ़ी में तेजी से बढ़ रहे हैं। जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों को समय दें, मोबाइल के दुरुपयोग से बचने की शिक्षा दें और संवाद की कड़ी बनाए रखें।

मोबाइल जीवन का साधन है, जीवन का विकल्प नहीं।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.