Operation Sindoor Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर देशवासियों के नाम एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को भगवान रामचंद्र को समर्पित किया। इस कदम को राजनीतिक विश्लेषक आगामी बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं, जहां बीजेपी ने एक बार फिर ‘राम कार्ड’ खेलने की रणनीति अपनाई है।
मोदी ने अपने पत्र में लिखा, “यह राम मंदिर निर्माण के बाद दूसरी दिवाली है। प्रभु श्रीराम ने हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने का साहस और प्रेरणा दी है। कुछ महीने पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमने इसका जीवंत उदाहरण देखा।” उन्होंने यह भी बताया कि इस साल की दिवाली खास क्यों है। उनके अनुसार, “यह पहली बार है जब देश के कई दूरदराज इलाकों में दिवाली मनाई जा रही है। टापू रोशन हो रहे हैं और नक्सलवाद उन इलाकों से पूरी तरह खत्म हो गया है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार ने कई लोगों को हिंसा के रास्ते से हटाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल किया है। “इन लोगों ने देश के संविधान पर भरोसा दिखाया है। यह पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है,” उन्होंने कहा।
सूत्रों के अनुसार, बिहार में विधानसभा चुनाव निकट हैं और 2026 में बंगाल और असम में भी चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भगवान राम का उल्लेख और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सैन्य उपलब्धि को धार्मिक भावना से जोड़ना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मोदी का यह पत्र केवल दिवाली की शुभकामनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से एक रणनीतिक राजनीतिक संदेश भी दिया गया है। खासकर हिंदी बेल्ट के वोटर्स के बीच राम मंदिर और राष्ट्रीय सुरक्षा की भावना को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है।
अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित राष्ट्र’ की दिशा में हो रही प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने लिखा, “हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर हैं। एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में नागरिकों का कर्तव्य अहम है।”
मोदी ने हाल ही में जीएसटी ढांचे में किए गए बदलावों का ज़िक्र करते हुए उसे ‘GST सेविंग फेस्टिवल’ कहा। उनके अनुसार, “देशवासी त्योहारी सीजन में हजारों करोड़ रुपये की बचत कर पा रहे हैं।” वैश्विक संकटों के बीच भारत की स्थिरता और संवेदनशीलता को भी उन्होंने रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी का दिवाली संदेश केवल एक त्योहारी शुभकामना पत्र नहीं, बल्कि उसमें आगामी चुनावों की रणनीति, धार्मिक भावना, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास का मिश्रण देखने को मिला। अब देखना यह होगा कि ‘राम कार्ड’ एक बार फिर बीजेपी के लिए चुनावी जीत का सूत्र बनता है या नहीं।
Read More : Nicolas Sarkozy : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को जेल, गद्दाफी से फंड लेने की साजिश में दोषी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में वर्तमान में मौसम पूरी तरह से शुष्क…
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित…
Gas Pipeline Expansion: भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ऊर्जा…
Karnataka Digital Detox Policy: कर्नाटक सरकार ने छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुरक्षित…
Meta Fine: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा (Meta) को अमेरिका के न्यू…
Israel-Iran War Ceasefire: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत में इजरायल के…
This website uses cookies.