Modi garlanded by Rajnath : दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत एक खास पल के साथ हुई, जब हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जयमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे परिसर में ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी नारे गूंज उठे।
NDA की यह बैठक संसद के मानसून सत्र के दौरान पहली बार आयोजित की गई है, जिसकी शुरुआत 21 जुलाई को हुई थी। इसमें भाजपा समेत सभी सहयोगी दलों के सांसद मौजूद रहे। इस बैठक को अनिवार्य रूप से सभी सांसदों के लिए आवश्यक किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में NDA सांसदों को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति, देश की सुरक्षा संबंधी चुनौतियां और संसद में हाल ही में उठे राजनीतिक विषयों पर बात कर सकते हैं।
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि NDA अपने उम्मीदवार के नाम को लेकर बैठक में चर्चा कर सकता है। हालांकि, NDA के पास निर्वाचक मंडल में स्पष्ट बहुमत है, ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए नाम तय करना केवल एक औपचारिकता भर रह गया है।
ऑपरेशन सिंदूर भारत की ओर से पाकिस्तान को आतंकवाद का करारा जवाब देने वाला सैन्य अभियान है। इसकी पृष्ठभूमि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके प्रतिशोध में भारतीय सेना ने 7 मई की रात 1:30 बजे ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। रात 1:51 बजे सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा – इंसाफ हो गया, और इसके साथ ऑपरेशन की तस्वीरें भी साझा की गईं।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। 10 मई तक चले इस अभियान में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई प्रमुख एयरबेस – जैसे सरगोधा, नूर खान (चकलाला), भोलारी, जैकोबाबाद, सुक्कुर और रहीम यार खान – पर भी हमले किए।
इन हमलों में एयरबेस के रनवे, हैंगर और अन्य सैन्य संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा। भारत के इस सटीक और सुनियोजित जवाब ने एक बार फिर दुनिया को यह दिखा दिया कि आतंक के खिलाफ उसकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है।
एनडीए सांसदों की यह बैठक एक राजनीतिक औपचारिकता से कहीं अधिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और एकजुटता का प्रतीक बन गई। प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सम्मानित करना केवल उनके नेतृत्व को सराहना नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि भारत अब आतंकवाद का जवाब कूटनीतिक नहीं, निर्णायक तरीके से देता है।
Read More : India Oval Test 2025 : ओवल टेस्ट में जीत सिर्फ दुनिया के लिए नहीं, भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी था एक संदेश
GST Miracle : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था से एक…
Bengal Judiciary Crisis: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती पदचापों के बीच ईरानी राष्ट्रपति…
Gold Silver Price Crash: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…
This website uses cookies.