Thetarget365

मोदी सरकार ने छोटे लेनदेन करने वालों को दिया तोहफा, इन व्यापारियों को होगा फायदा, जानें क्या है MDR

नई दिल्ली@thetarget365 : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,000 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन को प्रोत्साहित करने वाली योजना को हरी झंडी दिखाई। इसके लिए सरकार ने करीब 1,500 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को होने वाले 2,000 रुपये तक के लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) का खर्च सरकार खुद वहन करेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को मिलेगा, जो डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जुड़ने में आर्थिक बोझ महसूस करते हैं। सरकार का मकसद डिजिटल लेनदेन को आसान और सुलभ बनाना है।

क्या है योजना की बारीकियां?

केंद्र सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह योजना ‘भीम-यूपीआई के जरिए कम मूल्य के व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) लेनदेन’ को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इसमें छोटे व्यापारियों के लिए 2,000 रुपये तक के लेनदेन शामिल होंगे। योजना के तहत प्रति लेनदेन पर 0.15 प्रतिशत की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस कदम से न केवल व्यापारियों का वित्तीय बोझ कम होगा, बल्कि आम लोग भी डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित होंगे।

एमडीआर क्या होता है?

मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर वह शुल्क है, जो व्यापारी ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया के लिए बैंकों को चुकाते हैं। कोरोना से पहले 2,000 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन पर यह शुल्क लागू था, लेकिन 2020 में इसे खत्म कर दिया गया था ताकि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिले। अब सरकार ने फिर से छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए यह जिम्मेदारी खुद उठाई है। यह फैसला नकदी रहित अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

4 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

4 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

4 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

5 hours ago

This website uses cookies.