मोदी ने भारत को विश्व में नई शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया है- चंद्रकांत पटेल

विकसित भारत 2047 की परिकल्पना” विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

अंबिकापुर (thrtarget365)। होटल सरगांवा पैलेस में अप्रवासी भारतीय व ओवरसीज फ्रेंड ऑफ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल के मुख्य आतिथ्य, पूर्व केबिनेट मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा सी ए एचएस जायसवाल के संयोजन व नगर के बुद्धिजीवी वर्ग सीए, डॉक्टर, इंजीनियर तथा अधिवक्तागणों की उपस्थित में “विकसित भारत 2047 की परिकल्पना” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अप्रवासी भारतीय व ओवरसीज फ्रेंड ऑफ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश न केवल मजबूत हुआ है बल्कि विदेशों में देश की छवि भी सुदृढ़ हुई है, अप्रवासी भारतीय के रूप में हमने ये महसूस किया है कि अमेरिका जैसे सुपर पावर देश में भी भारतीय को अब बड़ी इज्जत के साथ देखा जाता है। मोदी जी ने भारत को विश्व में नई शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया है जो देशहित में न किसी से डरता है न झुकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री व बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी देशवासियों के सहयोग से पूरा होगा। 2047 में जब हम अपने आजादी की 100 वी जयंती मनाएंगे तब भारत विश्वगुरु बनकर पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। बुद्धिजीवी वर्ग को इस महान यज्ञ में न केवल अपना योगदान देना है बल्कि मोदीजी का हाथ मजबूत कर देश को आगे ले जाने के लिए ऊर्जा भी देना है। इस अवसर पर भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे ने बुद्धिजीवी वर्ग का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बुद्धिजीवी वर्ग की प्रतिभा का देशहित में हमेशा सदुपयोग किया है। मोदीजी लगातार बुद्धिजीवी वर्ग से बातचीत करते रहते हैं तथा उनसे सलाह लेकर देश को विकास की राह में आगे ले जाने की योजना पर काम करने में विश्वास करते हैं। हमें विकसित भारत बनाने के लिए आपका साथ चाहिए। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि अप्रवासी भारतीय होकर भी अपने देश, समाज व संगठन के लिए सेवा के अनेकानेक कार्यों से चंद्र कांत पटेल ने अपनी पहचान बनाई है। हमें गर्व होता है कि सरगुजा का माटी पुत्र आज अमेरिका जैसे देश में अपने देश प्रदेश तथा अंचल का नाम रोशन कर रहा है।

   इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम के संयोजक सीए एचएस जायसवाल ने कहा कि पहली बार देश में कोई सरकार बनी है जो सनातन संस्कृति को आत्मसात कर देश को आगे ले जाने का काम कर रही है। अब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन आदिवासी मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामलखन पैकरा ने किया। कार्यक्रम को सीए राकेश तिवारी, सीए अशोक सिंह, सीए अतुल सिंह, अधिवक्ता सुशील शुक्ला तथा कुनाल दुबे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सीए सुभाष अग्रवाल, महेंद्र सिंह टूटेजा, विद्यानंद मिश्रा, संतोष गुप्ता, संतोष दास, रूपेश दुबे, सीए अतुल गुप्ता तथा अभय मौर्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

Durg Police Rescue :दुर्ग में दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर, छावनी चौक पर दुकान की आग पर काबू

Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…

12 minutes ago

Korba Elephant Menace : कोरबा में 53 हाथियों का तांडव, रात भर सो नहीं पाए ग्रामीण, खेतों में तबाही

Korba Elephant Menace :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…

16 minutes ago

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

19 minutes ago

Bilaspur Fuel Crisis: बिलासपुर में ईंधन संकट की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, कलेक्टर ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक

Bilaspur Fuel Crisis:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…

24 minutes ago

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना में बिना परीक्षा सीधे भर्ती! जानें TES 56 के लिए क्या है योग्यता

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…

48 minutes ago

Pakistan Panda Bond : कंगाली के बीच पाकिस्तान का नया दांव, चीन के बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड

Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…

57 minutes ago

This website uses cookies.