ताज़ा खबर

Monsoon Session 2025 : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू,ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक सीजफायर पर हंगामे के आसार

Monsoon Session 2025 :  संसद का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र सोमवार, 21 जुलाई से शुरू हो रहा है और यह 21 अगस्त तक चलेगा। कुल 32 दिन के इस सत्र में 18 बैठकें प्रस्तावित हैं। इस दौरान 15 से अधिक विधेयक पेश किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

पीएम देंगे सत्र से पहले मीडिया को संबोधन


सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सरकार के एजेंडे और मानसून सत्र की प्राथमिकताओं पर विचार रख सकते हैं। इस बार संसद में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाने हैं, जिनमें इनकम टैक्स बिल, मणिपुर GST संशोधन बिल और नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल शामिल हैं।

इनकम टैक्स बिल से बदलेगा 60 साल पुराना कानून


सत्र के पहले दिन ही नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। समिति ने इस पर 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों का यह नया विधेयक 1961 के इनकम टैक्स एक्ट की जगह लेगा। यह बिल कर प्रणाली में बड़े बदलाव लाने का प्रयास है।

विपक्ष तैयार हंगामे के लिए, पीएम से चाहते हैं जवाब


रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मानसून सत्र में सरकार को घेरे जाने के संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री को देश के मुखिया होने के नाते अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए और विवादित मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

भारत-पाक संघर्ष विराम और ट्रम्प के दावों पर विपक्ष सख्त


गौरव गोगोई ने कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उन दावों का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने भारत-पाक युद्ध में सीजफायर कराया। गोगोई ने कहा कि इससे भारत की गरिमा और सेना के शौर्य पर प्रश्नचिह्न लगता है।

AAP ने उठाया ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा


आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी सर्वदलीय बैठक में सरकार से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा कर रहे हैं कि अमेरिका ने 5 जेट गिराने के बाद भारत-पाक के बीच ट्रेड डील के बदले सीजफायर कराया। संजय सिंह ने मांग की कि इस पर भारत सरकार को संसद में स्पष्ट बयान देना चाहिए।

संभावित हंगामेदार रहेगा सत्र


इन सभी मुद्दों को देखते हुए साफ है कि संसद का यह मानसून सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है। विपक्ष सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और पारदर्शिता के मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी में है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री इन गंभीर आरोपों और दावों पर संसद में क्या जवाब देते हैं।

Thetarget365

Recent Posts

Success Story : पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि

Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…

21 minutes ago

अंबिकापुर में एक्सपायरी सामान पर बड़ी कार्रवाई, 2 लाख से अधिक का माल जब्त

Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…

40 minutes ago

Nosebleed in Summer : नकसीर फूटने पर भूलकर भी न करें ये गलती, जानें बचाव के सही तरीके

Nosebleed in Summer :  गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…

3 hours ago

Vaishakh Purnima 2026 : वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…

3 hours ago

India US Relations : सांस्कृतिक विरासत की घर वापसी, अमेरिका ने भारत को लौटाईं 657 बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियां

India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…

3 hours ago

Diljit Dosanjh Vancouver : दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में क्यों घुसे खालिस्तानी? वैंकूवर में मची भारी अफरा-तफरी

Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…

3 hours ago

This website uses cookies.