Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6 तीव्रता का भूकंप से 800 से अधिक मृतकों की संख्या, हजारों घायल

Afghanistan Earthquake :  रविवार आधी रात 11:47 बजे (स्थानीय समयानुसार) अफगानिस्तान में 6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने बड़ी तबाही मचा दी। इस भूकंप में अब तक लगभग 800 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2800 से अधिक घायल हुए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।

ads

भूकंप की भयावहता

भूकंप के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिससे वे इमारतों के मलबे में दब गए। जलालाबाद शहर के करीब आए इस भूकंप ने रातभर लोगों को झटकों से परेशान रखा। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप जलालाबाद शहर से लगभग 17 मील दूर आया, जो कि राजधानी काबुल से 150 किलोमीटर दूर है।

Adst

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

कुनार प्रांत सबसे अधिक प्रभावित

अफगानिस्तान में रविवार को अब तक का सबसे बड़ा भूकंप दर्ज किया गया।

न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक जान-माल का नुकसान कुनार प्रांत में हुआ है। यहां कई इमारतें धराशायी हो गईं और सैंकड़ों लोग मलबे में दबे हैं। सोमवार को एक और भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई।

Adst

भूकंप के बाद गिर पड़े घर से सामान निकालता शख्स।

मलबे में दब कर छोटी बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के शव को गोद में उठाए पिता।

भूकंप के बाद मलबे को हटाते स्थानीय लोग। अभी भी कई जिलों में झटके महसूस किए जा रहे हैं।

भूकंप के झटके पड़ोसी देशों में भी महसूस

अफगानिस्तान में भूकंप के बाद कई घर मलबे में बदल गए।

अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भी लोग भूकंप के झटकों से डरे। वहीं भारत के गुरुग्राम में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

मलबे में दब कर अब तक कम से कम 800 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

राहत और बचाव कार्य जारी

अफगानिस्तान के कुनार से मिली रिपोर्टों से पता चलता है कि पूरे के पूरे गांव तबाह हो गए हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

अफगान अधिकारी और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य तेजी से कर रही हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने और घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय टीमें काम कर रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कुनार एक पहाड़ी इलाका है। वहां के घर बहुत कमजोर हैं, मिट्टी और पत्थरों से बने हैं। जमीन उथली होने की वजह से वे इस भूकंप को झेल नहीं पाए।

यह भूकंप भी देर रात आया, जब बहुत से लोग अपने घरों में सो रहे थे। इसलिए हादसे में ज्यादा लोग मारे गए।

मारे गए लोगों को दफनाने के लिए कब्र खोदते परिजन।

तबाही के बाद स्थानीय सरकार ने कुनार में कई एम्बुलेंस और आम गाड़ियों को घायलों की मदद के लिए लगाया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाती रेस्क्यू टीम।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में आए इस विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि भारत जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए तैयार है।

एम्बुलेंस की कमी के कारण घायल बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए चारपाई पर ले जाया गया।

अफगानिस्तान में आए इस भूकंप ने भारी जनहानि और विनाश किया है। भूकंप से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी हैं। पड़ोसी देशों में भी झटके महसूस किए जाने से क्षेत्रीय सुरक्षा और तैयारियों पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Read More : Gurugram Traffic Jam: गुरुग्राम में 20 किमी लंबा जाम, स्कूलों में छुट्टी, रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर बोला हमला, ऑरेंज अलर्ट जारी

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.