हत्या के आरोपी बुतरू को आजीवन कारावास की सजा

अंबिकापुर (thetarget365)। शहर में दो वर्ष पूर्व युवक की चाकू से हमला कर हत्या के मामले में प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ममता पटेल की अदालत ने आरोपी ईमलियानुस उर्फ बुतरू मिंज 27 वर्ष को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चाकू के वार से मृतक का फेफड़ा फट गया था और शरीर में गंभीर चोटें आई थी।

अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश सिन्हा ने बताया कि घटना दिवस 28 मई 2022 को मृतक दीपक टोप्पो 20 वर्ष मुक्तिपारा में था। उसी दौरान आरोपित भी वहां पहुंचा। बाल काटने के नाम पर दोनों का विवाद हो गया। आरोपी बुतरू मिंज ने चाकू से दीपक के सिर, गला, पेट सहित शरीर के दूसरे अंगों में जोरदार प्रहार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। इधर गंभीर रूप से घायल दीपक टोप्पो को वहां खड़े लोगों ने मिशन अस्पताल पहुंचाया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दीपक को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कर दिया था। प्रकरण के सारे तथ्यों की सुनवाई और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ममता पटेल की अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी पाया। प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

thetarget365

Recent Posts

Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम पुलिस के मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत

Pawan Khera Bail :  भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…

3 hours ago

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

4 hours ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

4 hours ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

4 hours ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

4 hours ago

This website uses cookies.