7 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या
Domestic Violence: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पति ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति राजू दास अपनी पत्नी मनबसिया के बिना बताए मायके चले जाने से इतना नाराज़ था कि उसने वापस लौटने पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह सनसनीखेज वारदात सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाएगा कटरापारा की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजू दास और मृतिका मनबसिया ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। राजूदास घर में एक किराने की दुकान चलाता था, जिसमें उसकी पत्नी भी हाथ बंटाती थी। हालांकि, आरोपी राजू नशे का आदी था, जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 7 नवंबर की है। राजूदास जब काम करने गया था, उसी दौरान उसकी पत्नी मनबसिया उसे बिना बताए पड़ोस की एक महिला के बहकावे में आकर अपने मायके चली गई थी। जब राजूदास घर लौटा और पत्नी को न पाकर पता चला कि वह मायके गई है, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया।
गुस्साया पति अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा और उसे घर वापस ले आया। इसके बाद आरोपी राजू ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने डंडे से पिटाई के साथ ही मृतिका के शरीर पर पेचकस भी चुभाया, जिससे उसके शरीर पर गहरे निशान पड़ गए। बेरहमी से पिटाई के कारण मनबसिया की मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसियों ने राजू दास द्वारा अपनी पत्नी को घर में पीटने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। पहली बार जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में ताला लगा था, इसलिए पुलिस वापस लौट गई। लेकिन जब ग्रामीणों से आरोपी के भागने की जानकारी मिली, तो पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां मनबसिया का शव पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल इस मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी राजूदास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
सीतापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतिका के शरीर पर डंडे से पिटाई और पेचकस चुभाए जाने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण पिटाई लग रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण और गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति साफ हो पाएगी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Read More: Barnawapara Tiger: बारनवापारा में बाघ की दस्तक, क्या यह किसी खतरे का संकेत है? अलर्ट जारी!
Pawan Khera Argument : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की कानूनी चुनौतियां कम होने…
Minor Abortion : सुप्रीम कोर्ट ने 15 वर्षीय रेप पीड़िता के गर्भपात के मामले में…
Karnataka Leadership : कर्नाटक कांग्रेस में पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर…
Mamata Banerjee 226 Seats : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न…
Rajnath Singh Pakistan : भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट…
Raipur Airport News : कोलकाता से पुणे की यात्रा कर रही इंडिगो की उड़ान संख्या…
This website uses cookies.