छत्तीसगढ़

Naib Tehsildar Dispute : सीतापुर विधायक गिरफ्तारी से ज्यादा चर्चा ड्रामे की, अमरजीत भगत ने टोप्पो को घेरा

Naib Tehsildar Dispute : सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा में विधायक रामकुमार टोप्पो की वापसी और उनके खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी को लेकर सरगुजा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने विधायक टोप्पो पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी पूरी कार्रवाई को “नौटंकी” करार दिया है।

अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि विधायक रामकुमार टोप्पो वास्तव में कानून का सम्मान करते हुए आत्मसमर्पण करना चाहते थे तो उन्हें सीधे नजदीकी थाने में जाकर सरेंडर करना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीतापुर क्षेत्र में ही थाना मौजूद था तो फिर गिरफ्तारी देने के लिए अंबिकापुर आईजी कार्यालय जाने की क्या आवश्यकता थी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता सब कुछ समझ रही है और गिरफ्तारी को लेकर जिस तरह का माहौल बनाया गया, वह पूरी तरह राजनीतिक ड्रामा था। उन्होंने कहा कि कानून की प्रक्रिया स्पष्ट है और किसी भी आरोपी को संबंधित थाना या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहिए, लेकिन यहां पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया।

गौरतलब है कि सीतापुर के राजापुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ कथित मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दोपहर में विधायक रामकुमार टोप्पो अपने समर्थकों के साथ अंबिकापुर आईजी कार्यालय में गिरफ्तारी देने निकले थे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि आईजी कार्यालय पहुंचने से पहले ही समर्थकों द्वारा उन्हें सीतापुर से 15 किलोमीटर दूर मंगारी से एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद वापस सीतापुर ले जाया गया।

इसी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए अमरजीत भगत ने कहा कि गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण जैसे गंभीर विषयों को राजनीतिक प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक सहानुभूति हासिल करने के लिए अनावश्यक राजनीतिक नाटक कर रहे हैं। विधायक रामकुमार टोप्पो की वापसी और अमरजीत भगत के इस बयान के बाद सरगुजा की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर काफिले को लेकर उठे सवाल

विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक के साथ बड़ी संख्या में समर्थक और वाहनों का लंबा काफिला नजर आ रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों से सादगी अपनाने तथा ईंधन बचाने की अपील करते रहे हैं, तो गिरफ्तारी देने जैसे कार्यक्रम में सैकड़ों वाहनों के काफिले और शक्ति प्रदर्शन की आवश्यकता आखिर क्यों पड़ी। यह मुद्दा अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

thetarget365

Recent Posts

Congress Reshuffle : इन राज्यों के बदले जा रहे प्रभारी, लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे सबके होश

Congress Reshuffle : कांग्रेस आलाकमान आने वाले समय में होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा…

19 minutes ago

CG Dhan Kharidi Ghotala : रायपुर की 12 समितियों में भारी गड़बड़ी, 6590 क्विंटल धान शॉर्टेज, 3 पर FIR

CG Dhan Kharidi Ghotala :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर…

4 hours ago

NHM Free Life Insurance : स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब बिना प्रीमियम दिए मिलेगा भारी बीमा कवर

NHM Free Life Insurance :  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के…

4 hours ago

Gunjan Kumari Controversy : BPSC टीचर पत्नी पर पति का नया आरोप; आशिक संग पकड़ा तो चप्पल लेकर दौड़ी गुंजन

Gunjan Kumari Controversy : बिहार के हाजीपुर से जुड़ा एक वैवाहिक विवाद इन दिनों सोशल…

5 hours ago

India Partition and RSS : सुनील आंबेकर का बड़ा बयान; अगर उस समय संघ मजबूत होता तो नहीं होता देश का विभाजन

India Partition and RSS : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील…

5 hours ago

Kiara Advani Toxic Movie : यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के सेट से आई बड़ी खबर, इस रोल के लिए कियारा ने झोंकी पूरी ताकत

Kiara Advani Toxic Movie : अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए…

5 hours ago

This website uses cookies.