Nalasopara Murder Case : देशभर में दिल दहला देने वाले हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। मेरठ ड्रम केस और दिल्ली की वारदात के बाद अब महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसे घर में ही दफना दिया और ऊपर से टाइल्स लगवा दिए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला ने उसी जगह महीनों तक रहकर सोना जारी रखा।
पुलिस के अनुसार, घर की खुदाई में जो शव मिला है, वह विजय चौहान नाम के व्यक्ति का है, जो कुछ समय से लापता चल रहा था। विजय के भाई ने शव की पहचान की और इसके बाद पुलिस ने पेल्हार थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीमों का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी पुणे के एक इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस क्षेत्र में सघन छानबीन की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने पर उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
अब तक की जांच के अनुसार, विजय चौहान की पत्नी का पड़ोसी मोनू शर्मा नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था। इसी कारण घर में लगातार झगड़े हो रहे थे। दोनों ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसकी हत्या कर दी। शव को घर में गड्ढा खोदकर दफनाया और उस पर टाइल्स बिछा दी गईं।
पुलिस ने अदालत को बताया कि इस मामले में अभी कई सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं। मृतक का मोबाइल फोन गायब है, जिसका लोकेशन और इस्तेमाल पता करना है। इसके अलावा हत्या में उपयोग किया गया हथियार, पुरानी टाइल्स कहां फेंकी गईं, हत्या और शव दफनाने में कौन-कौन शामिल था—इन सब की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से यह जानना जरूरी है कि उन्होंने नया टाइल्स कहां से खरीदा और किस योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। साथ ही खुदाई और टाइल्स बिछाने में कौन-कौन लोग शामिल थे, इस पर भी पूछताछ की जा रही है। इन सब बिंदुओं पर स्पष्टता के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है।
नालासोपारा हत्याकांड ने एक बार फिर रिश्तों की भयावह सच्चाई उजागर कर दी है। जिस जगह पर शव को दफनाया गया, वहीं रहना और सोना इस वारदात को और भी डरावना बनाता है। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने में जुटी है ताकि सभी पहलुओं को सामने लाया जा सके।
Read More : Vice President House : सोशल मीडिया पर उपराष्ट्रपति आवास सील होने का दावा गलत, PIB फैक्ट चेक ने दी चेतावनी
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.