छत्तीसगढ़

देश का अगला सोलर सिटी बनेगा नवा रायपुर

@Thetarget365 :  नवा रायपुर को देश के अगले ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजकर 65 करोड़ रुपए की मांग की है। यदि मंजूरी मिल जाती है तो जल्द ही मंत्रालयों, इंद्रावती भवन, पुलिस मुख्यालय, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रेलवे स्टेशनों जैसे प्रमुख परिसरों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति की जाएगी। 10 मेगावाट पावर प्लांट से सौर ऊर्जा के लिए सुपर प्लान – प्रथम चरण में 10 मेगावाट क्षमता का ग्रिड से जुड़ा सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जाएगा। अनुमान है कि इससे प्रतिवर्ष लगभग 16 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी।

इतना ही नहीं, उत्पादित बिजली सीधे पावर ग्रिड में जाएगी, जिससे सरकारी परिसरों में स्ट्रीट लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग और अन्य उपकरणों की लागत भी नेट मीटरिंग के माध्यम से कम हो जाएगी। इसका मतलब है कि सरकारी बिलों में भारी बचत होगी। खेल और परिवहन केंद्र सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इस परियोजना के तहत नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रेलवे स्टेशन को सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना है। एनआरडीए क्षेत्र में आरक्षित भूमि पर बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की भी संभावना है।

भारत सरकार के 2030 के लक्ष्य में योगदान: इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ 2030 तक 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन के भारत सरकार के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा। क्रेडा पहले ही मंत्रालयों, इंद्रावती भवन, व्यापम, पुलिस मुख्यालय सहित कई सरकारी भवनों में 2.5 मेगावाट बिजली संयंत्र स्थापित कर चुका है। (सोलर सिटी रायपुर)

सोलर सिटी योजना: क्या है इसकी विशेषता?
परियोजना लागत: 65 करोड़ ,संभावित उत्पादन: 16 मिलियन यूनिट प्रति वर्ष,क्षमता: 10 मेगावाट (ग्रिड से जुड़ी), स्थान: मंत्रालय, इंद्रावती भवन, पुलिस मुख्यालय, क्रिकेट स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, लाभ: सरकारी भवनों के लिए बिजली बिल में कमी, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य उपकरणों की लागत में कमी।लक्ष्य: 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के भारत सरकार के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान देना।

Thetarget365

Recent Posts

US Iran Tension : ईरान की शांति की पहल ठुकराई! ट्रंप के एक फैसले से दुनिया में हड़कंप

US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…

1 hour ago

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

2 hours ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

2 hours ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

2 hours ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

2 hours ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

3 hours ago

This website uses cookies.