ताज़ा खबर

Bihar Election Violence: NDA उम्मीदवार अनिल कुमार पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच शुरू

Bihar Election Violence: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। टिकारी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक अनिल कुमार सिंह के काफिले पर हमला कर दिया गया। घटना टिकारी प्रखंड के दिघौरा गांव की बताई जा रही है। इस हमले में अनिल कुमार समेत कई समर्थक घायल हो गए, जबकि काफिले के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

काफिले पर रोड़ेबाजी, विधायक का हाथ टूटा

विधायक अनिल कुमार ने बताया कि वह चुनाव प्रचार से लौट रहे थे तभी रास्ते में कुछ अराजक तत्वों ने काफिले को रोक लिया और हमला कर दिया। उन्होंने कहा,“हम प्रचार के लिए निकले थे, रास्ते में लोगों ने गाड़ी रोकी और कहा उतरिए। जैसे ही उतरे, हम पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, पैर में भी चोटें आई हैं। कई समर्थक घायल हैं।”हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।

गोलीबारी और बंधक बनाने की भी कोशिश: प्रत्याशी के प्रतिनिधि

विधायक के प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि हम पार्टी की मऊ में आयोजित सभा से लौटने के दौरान हमला हुआ। कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल थे।“जैसे ही हमारा काफिला दिघौरा गांव से गुजरा, कुछ लोगों ने रोड़ेबाजी और गोलीबारी शुरू कर दी। काफिले के कई वाहनों को तोड़ दिया गया। कुछ समर्थकों को बंधक बनाने की कोशिश भी की गई।”घटना के बाद समर्थकों में जबरदस्त नाराजगी देखी गई और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एसडीपीओ बोले—दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, वह खुद मौके पर पहुंचे। “मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में कैंप कर लिया है। शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

कौन हैं अनिल कुमार सिंह?

65 वर्षीय अनिल कुमार सिंह बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के वरिष्ठ नेता हैं।फरवरी 2005 में लोजपा टिकट पर कोंच विधानसभा से विधायक बने थे।अक्टूबर 2005 में जेडीयू के टिकट पर दोबारा जीते।2010 में टिकारी सीट से जेडीयू उम्मीदवार के रूप में विधानसभा पहुंचे। 2015 और 2020 में हम पार्टी के टिकट पर टिकारी से जीत दर्ज की।

चुनाव में बढ़ा तनाव

हमले के बाद इलाके में चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया है। वहीं, एनडीए नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read More: Bihar Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में भरी हुंकार, महागठबंधन को जिताने की अपील

Thetarget365

Recent Posts

Sankalp Hospital Ambikapur : संकल्प हॉस्पिटल में जनरेटर में दुपट्टा फंसा, महिला गार्ड की मौत, 9 लाख पर हुआ समझौता

Sankalp Hospital Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई…

16 minutes ago

Mamata Banerjee Resignation : इस्तीफा देने से ममता बनर्जी का इनकार, संबित पात्रा ने याद दिलाया बाबा साहेब का संविधान

Mamata Banerjee Resignation : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की…

26 minutes ago

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किए बी-आर्क और बी-प्लानिंग के नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार, 5 मई 2026 को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे…

35 minutes ago

Bengal Violence Prevention : हिंसा रोकने के लिए चुनाव आयोग सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी को कड़े निर्देश

Bengal Violence Prevention : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद राज्य…

40 minutes ago

Cabinet Decisions 2026 : मोदी कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक, कपास किसानों से लेकर चिप सेक्टर तक के लिए खुशखबरी

Cabinet Decisions 2026 : देश के कृषि परिदृश्य को आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्रीय…

48 minutes ago

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, याचिका को बताया प्रक्रिया का दुरुपयोग

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे ऐतिहासिक…

1 hour ago

This website uses cookies.