Bihar Election: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित चुनावी रैली में तेजस्वी यादव के साथ जनता को संबोधित किया। रैली में राहुल ने बिहार की वर्तमान स्थिति और युवा वर्ग की निराशा को लेकर सत्ताधारी नेताओं पर तीखा हमला किया।राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से सत्ता में हैं, लेकिन बिहार के युवाओं और आम जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का भविष्य राज्य में ही सुरक्षित नहीं है और युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए अन्य राज्यों का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “तेजस्वी बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं, लेकिन नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है।”
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वोट पाने के लिए वह किसी भी कदम को तैयार हैं। उन्होंने यमुना में छठ पूजा के लिए किए गए विशेष इंतजाम का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी जी को सिर्फ टीवी पर दिखाने के लिए साफ पानी लाया गया, जबकि आम जनता गंदे पानी का इस्तेमाल करती रही। राहुल ने इसे “वोट के लिए ड्रामा” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री का असली मकसद बिहारियों के भले की बजाय वोट हासिल करना है।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा में जातिगत जनगणना करवाने का कोई जवाब नहीं दिया। उनका आरोप है कि भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है और यह केवल सत्ता और वोट के लिए काम करती है। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी आरोप लगाया कि अति पिछड़ों की आवाज़ उनके शासन में सुनी नहीं जाती।
राहुल ने बिहार में चुनावी प्रक्रिया को लेकर चेतावनी दी और कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में की गई वोट चोरी की प्रवृत्ति बिहार में भी देखने को मिल सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि महागठबंधन के समर्थन में मतदान करें और किसी भी प्रकार के अन्याय और भेदभाव को रोकें।
राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग किसी भी मामले में किसी से कम नहीं हैं और प्रदेश के उद्योगों को विकसित करके युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने “मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार” के नारे के जरिए बिहार में उत्पादन और रोजगार बढ़ाने की दिशा पर जोर दिया।
रैली में राहुल गांधी ने साफ संदेश दिया कि बिहार को ऐसा राज्य बनाना है जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सभी को मिले। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे महागठबंधन को समर्थन दें और बिहार के भविष्य को मजबूत बनाएं।
Read More: Gold Price: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: भविष्य का रुख फेड पॉलिसी और ट्रेड डील पर निर्भर
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे कूटनीतिक गतिरोध को…
Pawan Khera Bail : भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
LPG Price Hike: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…
Health Tips: ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…
India-Bangladesh Row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…
Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…
This website uses cookies.