अंबिकापुर (thetarget365)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत वाड्रफनगर के हायर सेकेंडरी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाना था वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए। सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीताना हैं। विधानसभा चुनाव में छ्तीसगढ़ की लबरा और ठग कांग्रेस की सरकार को सरगुजा संभाग में उखाड़ कर फेंका। वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकना है। सरगुजा संभाग की जनता ने मोदी जी की गांरटी पर भरोसा जताया और पूरी 14 सीटें भारतीय जनता पार्टी को दी।
पांच साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। कोयला, रेत शराब और गोबर तक में घोटाला कर दिया। इनके नेता और इनका साथ देने वाले अधिकारी जेल में हैं और खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा ऐप में 508 करोड़ प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते तीन माह के भीतर ही 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया। 2, 100 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 से की । मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि 17 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव हो चुका है और कल दूसरे चरण में तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। मैं आप सबसे कहना चाहूंगा कि चारों सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है और बाकी बची सात सीटें भी जीतेंगे। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग बहुत समय से हो रही थी जिसे भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया और एक आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया। कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्म कर देगी और महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी पर मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जब तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी और केंद्र में मोदी जी की सरकार रहेगी आरक्षण नहीं खत्म होगा। डा रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल में जो भी योजनाएं थी उसे फिर से शुरू करेंगे।
केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी ने नारा दिया है अबकी बार 400 पार। मोदी की गारंटी के तहत सब काम हो रहा है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पांच साल विकास कार्यों को रोक दिया था पर भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों की कमी नहीं होने देगी। अब 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों का 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज होगा। नेताम ने उपस्थित जनसमुदाय से 7 मई को उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की।
Bilaspur Bird Flu Alert: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है,…
AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…
Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…
Love Affair Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.