Thetarget365

अमृत भारत स्टेशनों की नई पहचान- पुनर्विकसित अंबिकापुर स्टेशन

प्रधानमंत्री 22 मई को अंबिकापुर सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

अंबिकापुर @thetarget365 भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा माना जाता है, और रेलवे स्टेशन किसी भी शहर की पहचान का केंद्र होते हैं। अधिकतर स्टेशन शहर के बीचोबीच स्थित होते हैं, जहां आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां सजीव रहती हैं। इसलिए स्टेशनों का विकास केवल यात्री सुविधाओं तक सीमित नहीं रहकर, उन्हें स्थानीय विरासत और पहचान से जोड़ना ज़रूरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘अमृत काल’ में तेज़ विकास की दिशा पकड़ी है। उनकी प्रेरणा से भारतीय रेलवे ने 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की, और अब 103 स्टेशनों का उद्घाटन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत होने जा रहा है। यह विकास की नई संस्कृति है, जिसमें शिलान्यास से उद्घाटन तक का सफर रिकॉर्ड समय में पूरा हो रहा है। 22 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत 103 पुनर्विकसित स्टेशनों के साथ पुनर्विकसित अंबिकापुर स्टेशन का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे 1337 स्टेशनों में जो 103 स्टेशन अभी बनकर तैयार हुए हैं, उनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन – बिलासपुर मंडल के अंबिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकसित इन स्टेशनों में सौंदर्य, सुविधा और संस्कृति तीनों का समन्वय है। इन स्टेशनों पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है।

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन:

छत्तीसगढ़ के आदिवासी और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र रहा यह स्टेशन देश की जीवनरेखा भारतीय रेल का एक अभिन्न अंग है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यात्रियों को अपूर्व सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए स्टेशन भवन में कई नए प्रावधान किए गए हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में 6.29 करोड़ रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं। जिसमें सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये रोड का चौड़ीकरण, आगंतुकों के स्वागत के लिए सुसज्जित प्रवेशद्वार, 3900 वर्गमीटर सड़क, 3677 वर्गमीटर पार्किंग क्षेत्र (दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों हेतु), उन्नत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त द्वितीय श्रेणी, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय एवं वीआईपी कक्ष, 6 नए आधुनिक छायादार प्लेटफार्म शेड, महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगजनों हेतु आधुनिक शौचालय, वॉटर फाउंटेन-यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र, ट्रेन/कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, रैम्प एवं टैक्टाइल टाइल्स, 300 मीटर स्टेनलेस स्टील रेलिंग, 58 स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्ट लाइट नवीनतम पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, जिसका इसका लाभ यहाँ के यात्रियों को मिलेगा।

स्टेशन परिसर के बाहर एक बड़ा स्मारकीय तिरंगा झंडा भी लगाया गया है साथ ही स्टेशन में यात्रियों के लिए सरगुजा की प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा की तर्ज पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। इस विकास से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन, आर्थिक गतिविधियों और सांस्कृतिक समृद्धि को भी गति मिलेगी।

thetarget365

Recent Posts

Balrampur Opium: करोड़ों की अफीम और कमजोर खुफिया तंत्र.. बलरामपुर में कौन चला रहा है नशे का नेटवर्क?

Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…

8 hours ago

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

12 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

12 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

12 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

13 hours ago

This website uses cookies.